• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

फिर गूंजेगी शहनाई…देवउठनी एकादशी के बाद शुरू होंगे शुभ विवाह, नवंबर-दिसंबर में सिर्फ 15 शुभ मुहूर्त

देवघर के ज्योतिषाचार्य के मुताबिक 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद शादी-विवाह के मुहूर्त शुरू होंगे। 2026 में नवंबर-दिसंबर में कुल 15 शुभ लग्न बचे हैं। इसके बाद सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से खरमास शुरू हो जाएगा।

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 02:38:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 02:38:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
फिर गूंजेगी शहनाई…देवउठनी एकादशी के बाद शुरू होंगे शुभ विवाह, नवंबर-दिसंबर में सिर्फ 15 शुभ मुहूर्त

HighLights

  1. 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी
  2. नवंबर-दिसंबर में कुल 15 शुभ मुहूर्त
  3. इसके बाद खरमास में नहीं होंगे विवाह

धर्म डेस्क। शादी-विवाह की तैयारियों का दौर एक बार फिर शुरू होने वाला है। घरों में शहनाई बजने की तैयारी है। कहीं शादी के कार्ड छपवाने की हलचल है, तो कहीं बैंड-बाजा और मैरिज हॉल की बुकिंग के लिए भागदौड़ शुरू हो गई है। वजह यह है कि देवउठनी एकादशी के साथ भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जाग जाएंगे। इसके बाद शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।

लेकिन इस बार शादी करने वाले परिवारों के लिए थोड़ी परेशानी भी है। साल 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त अब गिनती के ही बचे हैं। नवंबर और दिसंबर में ही शादी के लिए कुछ खास तिथियां मिल रही हैं। अगर आपके घर में भी शादी की तैयारी चल रही है, तो ज्योतिषाचार्य से तिथि और शुभ मुहूर्त जान लीजिए।


20 नवंबर को देवउठनी एकादशी, खत्म होगा चातुर्मास

देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि कुछ ही दिनों में देवउठनी एकादशी आने वाली है। इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे। इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाएगा और शादी-विवाह, मुंडन और जनेऊ जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी। इसके बाद विवाह के लग्न शुरू होंगे, लेकिन इस बार शुभ मुहूर्त की संख्या काफी कम है।

इन तारीखों में कर सकते हैं विवाह

पंडित नंद किशोर मुद्गल ने विवाह की शुभ तिथियां इस प्रकार बताई हैं:

  • नवंबर 2026: 21, 22, 24, 25, 26 और 30 नवंबर
  • दिसंबर 2026: 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 11 और 12 दिसंबर
  • यानी नवंबर और दिसंबर को मिलाकर साल 2026 में विवाह के सिर्फ 15 लग्न ही शेष बचे हैं।

12 दिसंबर के बाद खरमास, रुक जाएंगे मांगलिक कार्य

इसके बाद सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे खरमास की शुरुआत माना जाता है। खरमास के दौरान शादी-विवाह समेत कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। पौष महीना समाप्त होने के बाद ही दोबारा विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे।

कम लग्न, इसलिए पहले से करनी होगी प्लानिंग

जिन परिवारों के घर शादी की तैयारी चल रही है, उनके लिए नवंबर और दिसंबर के ये दिन बेहद खास रहने वाले हैं। लग्न कम होने की वजह से शादी की तारीख तय करने से लेकर मैरिज हॉल, बैंड-बाजा और दूसरी तैयारियों तक, हर काम की योजना पहले से बनाना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें- तांबे के लोटे से ही सूर्य को जल क्यों चढ़ाते हैं? ज्योतिष, विज्ञान और परंपरा में छिपा है इसका महत्व

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।