.webp)
धर्म डेस्क, इंदौर। Dhanteras 2023: पंचांग के अनुसार, धनत्रयोदशी यानी धनतेरस 10 नवंबर को है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर खरीदारी भी की जाती है। ऐसा करने से सुख, सौभाग्य की प्राप्ति होती है और धन में वृद्धि होती है। अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो अपनी राशि के आधार पर ये चीजें खरीद सकते हैं।
मेष राशि के जातकों को धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद कर घर ले जाना चाहिए। आप माणिक्य और मूंगा रत्न भी खरीद सकते हैं। इसे सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर धारण किया जा सकता है।
वृषभ राशि के लोग धनतेरस पर नमक खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल हो, तो आप चांदी के सिक्के या मछली भी खरीद सकते हैं। इस प्रकार कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत हो जाता है।
मिथुन राशि के जातकों को धनतेरस के दिन गोमती चक्र घर लाना चाहिए और उसे विधि-विधान से स्थापित करना चाहिए। इसके अलावा आप सोने के सिक्के भी खरीद सकते हैं। आप चाहें तो सोने के आभूषण भी खरीद सकते हैं।
कर्क राशि वाले लोगों को धनतेरस पर बर्तन खरीदने चाहिए। चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं। इस तरह कुंडली में चंद्रमा मजबूत हो जाएगा।
सिंह राशि के जातकों को धनतेरस पर पीले रंग की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। आप सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए पीतल का कलश भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आभूषण या सोने के सिक्के भी खरीद सकते हैं।
कन्या राशि के लोगों को धनतेरस पर सूखा धनिया खरीदना चाहिए। आप पन्ना रत्न को सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर भी पहन सकते हैं। वहीं, कन्या राशि के लोगों का शुभ रत्न चांदी और सोना है। इसलिए आप चांदी के सिक्के खरीद सकते हैं।
तुला राशि के जातकों को धनतेरस के दिन नमक या झाड़ू खरीदकर घर ले जाना चाहिए। इसके अलावा आप चांदी के आभूषण भी खरीद सकते हैं। ऐसा करने पर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि के जातकों को धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र खरीद कर घर ले जाना चाहिए। इसे विधि-विधान से पूजा घर में स्थापित करें। वहीं मूंगा रत्न को आप चांदी की अंगूठी में पहन सकते हैं।
धनु राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन एक कलश खरीद कर घर ले जाना चाहिए। आप अपनी आर्थिक स्थिति के आधार पर सोने के सिक्के भी खरीद सकते हैं। इस तरह कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।
मकर राशि के लोग धनतेरस तिथि पर चांदी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप झाड़ू खरीदकर मंदिर में दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भगवान शिव की कृपा अवश्य बरसेगी।
कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस की तिथि पर चांदी का श्रीफल खरीद कर घर ले जाना चाहिए। इसके अलावा नीलम रत्न को चांदी में भी पहना जा सकता है। इससे कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
मीन राशि वाले धनतेरस की तिथि पर सोने के सिक्के खरीद सकते हैं। यदि आर्थिक स्थिति अनुकूल न हो, तो पीतल के बर्तन खरीदे जा सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति पर भगवान धन्वंतरि की कृपा बनी रहती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'