
धर्म डेस्क, इंदौर। Falgun Month 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का आखिरी महीना फाल्गुन का महीना होता है। इसके बाद हिंदू नववर्ष शुरू हो जाएगा। फाल्गुन का महीना भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित माना जाता है। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली समेत कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। फाल्गुन माह का अपना एक अलग महत्व होता है। आइए, जानते हैं कि फाल्गुन मास कब से शुरू हो रहा है और यह महीना क्यों खास है।
फाल्गुन का महीना हर्ष और उल्लास का महीना माना जाता है। यह माह मांगलिक एवं ग्रह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ होता है। इस बार फाल्गुन माह 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च को समाप्त होगा।
फाल्गुन माह के त्योहार और व्रत सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इस महीने होली का त्योहार मनाया जाता है। सभी इस त्योहार के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इसके साथ ही महाशिवरात्रि भी इस महीने मनाई जाती है। इस खास मौके पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है।
मान्यता है कि चंद्रमा का जन्म भी इसी माह में हुआ था। फाल्गुन में चंद्र देव की भी विशेष पूजा की जाती है। ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होता है। अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है, तो इस महीने में चंद्रमा की पूजा करने से यह दूर हो सकता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'