February 2023 Vrat List: साल 2023 का पहला महीना जनवरी खत्म होने वाला है और फरवरी का महीना शुरु होने वाला है। फरवरी के महीने में ही हिंदू कैलेंडर का आखिरी माह फाल्गुन 6 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएगा। इस महीने हिंदू धर्म में आने वाले बहुत खास व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। धार्मिक दृष्टि से इस माह का काफी महत्व माना जाता है। तो आइए जानते हैं 1 फरवरी 2023 से लेकर 28 फरवरी 2023 के बीच कितने व्रत त्योहार पड़ने वाले हैं। इस बार फरवरी माह की शुरुआत माघ महीने की जया एकादशी से हो रही है। इस मास में कई बड़े व्रत-त्योहार जैसे महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या, फुलेरा दूज आदि आएंगे। तिथि अनुसार देखते हैं कौन सा त्योहार-पर्व है कब?

1 फरवरी 2023, बुधवार - जया एकादशी, भीष्म द्वादशी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जया एकादशी का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को पिशाच योनि से मुक्ति मिलती है और उसके द्वारा जाने-अनजाने में किए गए पाप धुल जाते हैं।

2 फरवरी 2023, गुरुवार - प्रदोष व्रत

5 फरवरी 2023, रविवार - माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती

माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन व्रत, कथा व पूजा का विधान है। इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति रोगों से मुक्त हो जाते हैं। इसी दिन संत रविदास का जन्मदिवस मनाया जाता है।

9 फरवरी 2023, गुरुवार - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत फाल्गुन माह में रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की खास पूजा की जाती है। मान्यता है कि इससे सुख, समृद्धि का वास होता है और संतान के कष्ट दूर होते हैं।

12 फरवरी 2023, रविवार - यशोदा जयंती

यशोदा जयंती को भगवान कृष्ण की मैया यशोदा के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मैया यशोदा की पूजा-उपासना करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

13 फरवरी 2023, सोमवार - शबरी जयंती, कालाष्टमी

कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा होगी, इनकी उपासना से शत्रु पर विजय प्राप्त होती है।

14 फरवरी 2023, मंगलवार - जानकी जयंती

16 फरवरी 2023, गुरुवार - विजया एकादशी

18 फरवरी 2023, शनिवार - महाशिवरात्रि, प्रदोष, शनि प्रदोष व्रत

महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता पार्वती और भोलेनाथ का का विवाह हुआ था। इसके अलावा एक मान्यता यह भी है कि इस दिन 12 ज्योतिर्लिंग प्रकट हुए थे।

20 फरवरी 2023, सोमवार- सोमवती अमावस्या

सोमवती अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाएं पीपल के पेड़ की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। सोमवती और शनि अमावस्या बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

21 फरवरी 2023 (मंगलवार) - फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती

फुलेरा दूज के दिन से होली की तैयारियों की शुरुआत हो जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी फूलों की होली खेलते हैं।

23 फरवरी 2023, गुरुवार - विनायक चतुर्थी

25 फरवरी 2023, शनिवार - स्कंद षष्ठी व्रत

26 फरवरी 2023, रविवार - भानु सप्तमी

27 फरवरी 2023 - होलाष्टक शुरू

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि को करें ये उपाय, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Posted By: Ekta Sharma

rashifal
rashifal
 
google News
google News