• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि को करें ये उपाय, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

नवमी तिथि को कुछ विशेष उपाय करने से मां अंबे का आशीर्वाद मिलता है और वे अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 28 Jan 2023 10:12:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Jan 2023 10:12:00 PM (IST)
Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि को करें ये उपाय, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

Gupt Navratri 2023: माघ महीने की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 22 जनवरी को हुई थी और इसका समापन 30 जनवरी 2023 को नवमी तिथि को होगा। नवमी तिथि को नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से मां अंबे का आशीर्वाद मिलता है और वे अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करती हैं। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा से प्रकट हुईं 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है लेकिन गृहस्थ जीवन वालों को गुप्त नवरात्रि में सामान्य तरीके से नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए। गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन क्या उपाय करें, जिससे जातक को धन, संपत्ति, सुख-समृद्धि मिले आइए जानते हैं।

वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के लिए

अगर किसी के वैवाहिक जीवन में कोई कष्ट है तो इसे दूर करने के लिए गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के पश्चात मां दुर्गा व गणपति जी की तस्वीर के सामने घी का दो मुखी दीपक जलाएं और फिर 108 बार ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से पति-पत्नी के संबंध में सुधार होने लगता है।


संतान सुख और ग्रह बाधा

नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा करने के बाद उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही 9 कन्याओं को खीर खिलाना चाहिए, इसके बाद कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से संतान सुख मिलता है साथ ही कुंडली के ग्रहों के अशुभ प्रभाव नहीं मिलते हैं।

शत्रु बाधा के लिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा रात्रि में यानी निशिता काल में की जाए तो पूजा का दोगुना फल मिलता है। निशिता काल मुहूर्त में 'दुं दुर्गायै नमः' मंत्र की एक माला जाप करें। इससे शत्रु बाधा खत्म होती है।

तकिया या टेडी बेयर को गले लगाकर सोने वाले लोगों का ऐसा होता है स्वभाव, जानें सोने की ये 5 पोजीशन

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'