• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Festival 2023 List: आने वाले महीनों में पड़ेंगे कई महत्वपूर्ण त्योहार, नोट कर लें रक्षाबंधन से लेकर दिवाली तक की सही तारीख

आने वाले महीनों में गणेशोत्सव, पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ आदि कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाने वाले हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 14 Aug 2023 02:03:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Aug 2023 02:03:23 PM (IST)
Festival 2023 List: आने वाले महीनों में पड़ेंगे कई महत्वपूर्ण त्योहार, नोट कर लें रक्षाबंधन से लेकर दिवाली तक की सही तारीख
Upcoming festivals 2023

HighLights

  1. अधिक मास 16 अगस्त 2023 को समाप्त होने जा रहा है।
  2. फिर से सावन का महीना प्रारंभ हो जाएगा।
  3. जिसके बाद कई महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं।

Festival 2023 List: साल 2023 काफी खास रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार अधिक मास का महीना पड़ा है। हर तीन साल में एक बार अधिक मास आता है। अधिक मास 16 अगस्त 2023 को समाप्त होने जा रहा है। इसके बाद फिर से सावन का महीना प्रारंभ हो जाएगा। सावन महीने की पूर्णिमा के दिन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इसके बाद गणेशोत्सव, पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ आदि मनाए जाएंगे। आइए, जानते हैं कि साल 2023 के आने वाले महत्वपूर्ण त्योहार कौन-से हैं।

नाग पंचमी 2023

सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी मनाई जाती है। नागपंचमी के दिन व्रत और विधि-विधान से नाग देवता की पूजा की जाती है। इस साल नागपंचमी का त्योहार 21 अगस्त को मनाया जाने वाला है।

रक्षाबंधन 2023

सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहन को रक्षा करने का वचन देते हैं। इस साल 30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।


जन्माष्टमी 2023

भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी 7 सितंबर को मनाई जाने वाली है। मान्यता है कि जन्माष्टमी के अवसर पर व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गणेश चतुर्थी 2023

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को घरों में गणेश जी की स्थापना की जाती है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन किया जाता है। इस साल 10 दिवसीय गणेश उत्सव का प्रारंभ 19 सितंबर से होगा और 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है।

शारदीय नवरात्रि 2023

अश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होती है। इन नौ दिनों में मां शक्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल 15 अक्टूबर 2023 से नवरात्रि शुरू हो रही है। इसी दिन से मां दुर्गा की स्थापना होगी।

दशहरा 2023

शारदीय नवरात्रि के बाद दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस साल 24 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन रावण दहन होगा।

करवा चौथ 2023

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। कुछ पंचांग में 31 अक्टूबर को भी करवा चौथ बताया गया है।

धनतेरस 2023

5 दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल 10 नवंबर 2023 को धनतेरस मनाई जाएगी। इसके अगले दिन 11 नवंबर को नरक चौदस होगी।

दिवाली 2023

कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में यह सबसे बड़ा त्योहार होता है। दिवाली की रात मां लक्ष्मी, गणेश जी और देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस साल 12 नवंबर 2023 को दिवाली मनाई जाएगी।

छठ 2023

छठ का पर्व बिहार राज्य में मुख्य रूप से मनाया जाएगा। संतान के लिए रखा जाने वाला ये पूर्व 19 नवंबर 2023 को पड़ रहा है। इस पर्व में सूर्य देव की पूजा की जाती है।

देवउठनी एकादशी 2023

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु 4 महीने की योग निद्रा के बाद जागते हैं। इस दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस साल 23 नवंबर 2023 को देवउठनी एकादशी है।

Tulsi Vastu Tips: तुलसी के पौधे में बांध दें ये एक चीज, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'