Festivals in September: सितंबर में जन्माष्टमी व गणेशोत्सव समेत कई पर्वों की रहेगी धूम, यहां देखें व्रत-त्योहारों की सूची
सितंबर में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी के साथ-साथ दो बड़ी तीज कजरी तीज और हरतालिका तीज मनाई जाएंगी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण त्यौहार भी मनाए जाएंगे।
By Ravindra Soni
Edited By: Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 31 Aug 2023 09:50:24 AM (IST)
Updated Date: Thu, 31 Aug 2023 09:50:24 AM (IST)
प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- मास में भगवान श्री गणेश और श्री कृष्ण जी की खासतौर पर उपासना की जाती है।
- सितंबर माह में पांच ग्रहों (बृहस्पति, शुक्र, बुध, सूर्य, मंगल) का गोचर होगा
- सितंबर माह के अंत में होगी पितृ पक्ष की शुरुआत।
भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। इस वर्ष सितंबर महीना भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू हो रहा है। पंचाग में भाद्रपद मास का बहुत महत्व रहता है। भाद्रपद मास को भादौं भी कहा जाता है। इस मास में भगवान श्री गणेश और श्री कृष्ण जी की खासतौर पर उपासना की जाती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद साल का छठवां महीना होता है। इस वर्ष सितंबर माह व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि सितंबर में
जन्माष्टमी,
गणेश चतुर्थी के साथ-साथ दो बड़ी तीज कजरी तीज और हरतालिका तीज मनाई जाएंगी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण त्यौहार भी मनाए जाएंगे। इसके साथ-साथ पांच ग्रहों (बृहस्पति, शुक्र, बुध, सूर्य, मंगल) का गोचर होगा, राहुकाल समय और शुभ योग भी बनेंगे।
सितंबर माह के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार
- दो सितंबर : कजरी तीज
- तीन सितंबर : हेरंब संकष्टी चतुर्थी
- पांच सितंबर : हल षष्ठी, शीतला सातम, बलराम जयंती
- छह सितंबर : जन्माष्टमी
- सात सितंबर : जन्माष्टमी (वैष्णव)
- 10 सितंबर : अजा एकादशी
- 12 सितंबर : पर्यूषण पर्व शुरू, प्रदोष व्रत
- 13 सितंबर : मासिक शिवरात्रि
- 14 सितंबर : पिठोरी अमावस्या
- 17 सितंबर : विश्वकर्मा जयंती, कन्या संक्रांति
- 18 सितंबर : हरतालिका तीज
- 19 सितंबर : गणेश चतुर्थी
- 20 सितंबर : ऋषि पंचमी, स्कंद षष्ठी
- 22 सितंबर : संतान सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत शुरू
- 23 सितंबर : राधाष्टमी, गौरी विसर्जन
- 25 सितंबर : परिवर्तिनी एकादशी
- 26 सितंबर : वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती, पंचक शुरू
- 27 सितंबर : प्रदोष व्रत
- 28 सितंबर : गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
- 29 सितंबर : पितपृक्ष शुरू, भाद्रपद पूर्णिमा
- 30 सितंबर : द्वितीया श्राद्ध
सितंबर में ग्रह गोचर
- चार सितंबर को बृहस्पति मेष राशि में वक्री होंगे।
- चार सितंबर को शुक्र कर्क राशि में मार्गी होंगे।
- 16 सितंबर को सिंह बुध राशि में मार्गी होंगे।
- 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
- 24 सितंबर मंगल कन्या राशि में अस्त होंगे।
डिसक्लेमर - 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'