• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gajakesari Yoga: गजकेसरी योग आज, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

तुला राशि में गजकेसरी योग बनने से इसका लाभ वृश्चिक राशि वालों को भी मिलेगा। इस दौरान उन्हें व्यापार में लाभ हो सकता है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:05:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 Mar 2024 07:26:06 AM (IST)
Gajakesari Yoga: गजकेसरी योग आज, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
पदोन्नति होने से आर्थिक लाभ भी होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

HighLights

  1. होली के बाद चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा।
  2. तुला राशि वालों को धन लाभ होगा।
  3. नौकरी के साथ प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। रंगों के त्योहार होली के बाद 27 मार्च को चंद्रदेव अपनी राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, चंद्र देव के राशि बदलने के कारण बुध और बृहस्पति ग्रहों के संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। हिंदू ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किसी भी राशि में चंद्रदेव ढाई दिन तक विराजमान रहते हैं। 27 मार्च को चंद्रदेव जहां तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे बुध और गुरु के साथ युति निर्मित हो रही है। ऐसे में गजकेसरी योग के कारण इन राशि वालों को बहुत अधिक लाभ होगा।

तुला राशि वालों को धन लाभ

होली के बाद चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। तुला राशि वालों को धन लाभ होगा। नौकरी के साथ प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पदोन्नति होने से आर्थिक लाभ भी होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है।


naidunia_image

वृश्चिक राशि को व्यापार में लाभ

तुला राशि में गजकेसरी योग बनने से इसका लाभ वृश्चिक राशि वालों को भी मिलेगा। इस दौरान उन्हें व्यापार में लाभ हो सकता है। नए कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। गजकेसरी योग के कारण जल्द ही भाग्योदय हो सकता है। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

मकर राशि वालों के घर होंगे मांगलिक कार्य

गजकेसरी योग से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। मकर राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। जीवन में शांति रहेगी। किसी भी कार्य को करने से पहले घर में बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ होगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'