• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

बैंकॉक में लड्डू-मोदक नहीं बप्पा को लगता है इस चीज का भोग, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान

गणेश चतुर्थी 2026 के बीच सोशल मीडिया पर बैंकॉक का एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भक्त भगवान गणेश को पारंपरिक मिठाइयों की जगह 'बोबा मिल्क टी'...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 07:31:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 07:31:26 PM (IST)
बैंकॉक में लड्डू-मोदक नहीं बप्पा को लगता है इस चीज का भोग, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान
बैंकॉक के यूनियन मॉल स्थित गणेश मंदिर में बप्पा को 'बोबा मिल्क टी' (बबल टी) का भोग लगा। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. थाईलैंड में श्रद्धालु बप्पा को बबल टी किया जा रहा
  2. मान्यता के अनुसार भक्त 2-3 कप बबल टी चढ़ाते हैं
  3. थाईलैंड में भगवान गणेश को 'फ्रा फिकानेत' माना जाता है

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत में गणेश चतुर्थी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना बिना मोदक, दुर्वा और बेसन-बूंदी के लड्डुओं के अधूरी मानी जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से आए एक अनोखे वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है।

बैंकॉक में स्थित एक गणेश मंदिर में श्रद्धालु बप्पा को पारंपरिक मिठाइयों के बजाय युवाओं की पसंदीदा 'बोबा मिल्क टी' (बबल टी) का भोग लगाते नजर आ रहे हैं।

शॉपिंग मॉल के बाहर सजी बबल टी की कतारें

यह वीडियो बैंकॉक की कंटेंट क्रिएटर 'पिया पिंग' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह बैंकॉक के प्रसिद्ध यूनियन मॉल के बाहर स्थापित भगवान गणेश के मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं।

मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा के सामने पारंपरिक फल या मिठाइयों की जगह स्ट्रॉ लगे हुए बबल टी के दर्जनों प्लास्टिक कप कतारबद्ध तरीके से रखे हुए थे।

मॉल में लगा है बोबा टी-शॉप्स का स्पेशल मैप

मंदिर के पास ही एक गाइड बोर्ड (Map) लगाया गया है, जिसमें यूनियन मॉल की अलग-अलग मंजिलों पर स्थित विभिन्न बोबा टी ब्रांड्स और दुकानों की जानकारी दी गई है। श्रद्धालु मॉल के भीतर जाकर अपनी पसंद के किसी भी ब्रांड की फ्रेश बबल टी खरीदकर सीधे बप्पा को चढ़ा सकते हैं।


मनोकामना पूरी होने पर 3 से 200 कप तक चढ़ाने की परंपरा

बैंकॉक में गणेश जी को बोबा टी चढ़ाने के पीछे एक बेहद दिलचस्प लोक मान्यता जुड़ी हुई है-

  • जब कोई श्रद्धालु पहली बार बप्पा से कोई मन्नत मांगता है, तो वह श्रद्धापूर्वक 2 या 3 कप बबल टी चढ़ाता है।
  • जब मांगी गई मनोकामना पूरी हो जाती है, तो भक्त धन्यवाद व्यक्त करने के लिए पहले से दोगुनी या कई गुना अधिक मात्रा में कप चढ़ाते हैं।
  • इस परंपरा के चलते 3 कप से शुरू हुई यह संख्या 6, 12, 50 और कई बार 200 कप तक पहुंच जाती है।

View this post on Instagram

A post shared by Piya Ping (@piya_pu)

थाईलैंड में 'फ्रा फिकानेत' के रूप में पूजे जाते हैं बप्पा

थाईलैंड की बौद्ध और हिंदू संस्कृति में भगवान गणेश को 'फ्रा फिकानेत' (Phra Phikanet) के नाम से पूजा जाता है। उन्हें बुद्धि, कला, व्यापार और सफलता का देवता माना जाता है।

स्थानीय संस्कृति में मान्यता है कि भगवान को वही चीज प्रेम से अर्पित करनी चाहिए जो व्यक्ति को स्वयं सबसे प्रिय हो। चूंकि दक्षिण-पूर्व एशिया में युवाओं और आम लोगों के बीच बबल टी बेहद लोकप्रिय है, इसलिए लोगों ने अपनी भक्ति को इस आधुनिक ड्रिंक से जोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- रात में जंगल में घूमती हैं देवी! जानिए पटना के वन देवी मंदिर का वो रहस्य, जिसने बॉलीवुड को भी कर दिया हैरान