• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janmashtami पर ग्वालियर के गोपाल मंदिर में बेशकीमती गहनों में दर्शन दे रहे राधा-कृष्ण

ग्वालियर के गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी की धूम है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की श्वेत संगमरमर की मूर्तियों का बेशकीमती गहनों से शृंगार किया गया। इन गह...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 09:39:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 08:03:45 PM (IST)
Janmashtami पर ग्वालियर के गोपाल मंदिर में बेशकीमती गहनों में दर्शन दे रहे राधा-कृष्ण
ग्वालियर के मंदिर में विराजित राधा-कृष्ण।

HighLights

  1. कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल बैंक के लॉकर से आभूषणों निकालकर लाए गए।
  2. रात 12 बजे जन्मोत्सव के बाद आभूषणों को बैंक लॉकर में रखा जाएगा।
  3. सुरक्षा के लिए 200 पुलिसकर्मी और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर के फूलबाग स्थित 105 साल रियासतकालीन गोपाल मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह के साथ मनाई जा रही है। मंदिर में विराजित श्वेत संगमरकर की राधा-कृष्ण की मूर्तियों का बेशकीमती गहनों से शृंगार किया गया है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

आज ग्वालियर महापौर की अध्यक्षता वाली कमेटी कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल बैंक के लॉकर से आभूषणों निकालकर लाए। इसके बाद भगवान का शृंगार कर आभूषण पहनाकर पूजा-अर्चना हुई, उसके बाद श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए भगवान के पट खोल दिए गए।


रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद कड़ी सुरक्षा में आभूषणों को ले जाकर बैंक लॉकर में रखा जाएगा। इस दौरान 200 पुलिसकर्मी व सीसीटीवी कैमरे लगाकर पल-पल की वीडियो ग्राफी कराई जा रही है।

naidunia_image

यह गहने पहनाए जाएंगे

बता दें मूर्तियों का शृंगार सफेद मोती वाला पंचगढ़ी हार, सात लड़ी हार, सोने के तोड़े, सोने का मुकुट, हीरे जड़े कंगन, हीरे व सोने की बांसुरी, 249 शुद्ध मोतियों की माला, राधा का ऐतिहासिक पुखराज और माणिक जड़ित पंख वाला तीन किलो का मुकुट, श्रीजी, राधा के झुमके, सोने की नथ, कण्ठी, चूड़ियां, कड़े से किया गया है।

यह बेशकीमती ज्वेलरी सिंधिया रियासत के तत्कालीन महाराजा माधवराव ने 1921 में मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद बनवाई थी। इनकी कीमत करीब 110 करोड़ रुपये बताई गई है। वर्ष 2007 से इन्हें जन्माष्टमी के दिन बैंक लॉकर से निकालकर राधाकृष्ण का शृंगार कर किया जाता है।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के दो जिलों में येलो अलर्ट, खरगोन, बड़वानी सहित 13 जिलों में होगी भारी बारिश