July 2025 Vrat Tyohar List: भड़लिया नवमी से लेकर नागपंचमी तक, ये है जुलाई माह का पूरा धार्मिक पंचांग
July 2025 Vrat Tyohar List: जुलाई का महीना तीज-त्योहारों से भरा रहने वाला हैभड़लिया नवमी, देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, हरियाली अमावस्या और नागपंचमी जैसे त्योहार इस महीने में मनाए जाएंगे। आइए जुलाई माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की तिथियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Publish Date: Wed, 02 Jul 2025 07:58:09 AM (IST)
Updated Date: Wed, 02 Jul 2025 08:00:00 AM (IST)
July 2025 Vrat Tyohar: यह माह रहेगा तीज-त्योहारों के नाम।HighLights
- जुलाई 2025 रहेगा त्योहारों के रंग में रंगा।
- 4 को भड़लिया नवमी, 10 को गुरु पूर्णिमा।
- देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जुलाई माह की शुरुआत मंगलवार से हो गई। यह माह तीज-त्योहारों के नाम रहेगा। अभी हिंदू कैलेंडर के अनुसार (July 2025 Vrat Tyohar) आषाढ़ माह चल रहा है। इस जुलाई में सावन माह भी आएगा। ऐसे में त्योहारों की रौनक बनी रहेगी। भड़लिया नवमी, देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा के साथ-साथ हरियाली अमावस्या व नागपंचमी सहित अन्य तीज-त्योहार पड़ेंगे।
देवशयनी एकादशी के बाद चातुर्मास की शुरुआत होगी। चार माह तक धार्मिक अनुष्ठान होते रहेंगे। एक ही स्थान पर रहकर कठिन साधना करेंगे। शहर के जैन मंदिरों में जैन संत, साध्वी तो बुद्ध विहारों में बौद्ध भिक्षु, भिक्षुणियों का वषार्वास भी रहेगा।
जुलाई 2025 के प्रमुख व्रत व त्योहार
- 4 जुलाई: भड़लिया नवमी
- 6 जुलाई: देवशयनी एकादशी (चातुर्मास आरंभ)
- 8 जुलाई: प्रदोष व्रत
- 10 जुलाई: गुरु पूर्णिमा
- 11 जुलाई: सावन मास का प्रारंभ
- 13 जुलाई: कजली तीज
- 14 जुलाई: गणेश चतुर्थी
- 21 जुलाई: कामदा एकादशी
- 22 जुलाई: प्रदोष व्रत
- 24 जुलाई: हरियाली अमावस्या
- 29 जुलाई: नागपंचमी
- जुलाई के विशेष योग:
- सर्वार्थ सिद्धि योग: 2, 5, 7, 12, 17, 18, 21, 24, 30 जुलाई
- अमृत सिद्धि योग: 21 और 24 जुलाई
- रवि योग: 1, 3, 4, 6, 8, 16, 27 से 30 जुलाई तक
विशेष जानकारी
देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास का आरंभ होगा, जो धार्मिक साधना का विशेष समय माना जाता है।
सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई से होगी, जिससे शिव उपासना का विशेष माह भी शुरू होगा।
जैन संतों का वर्षावास, बौद्ध भिक्षुओं की चातुर्मासिक साधना इस महीने शुरू होगी।