Kartik Maas ke Upay: तुलसी की मिट्टी का छोटा सा उपाय करें, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
Kartik Maas ke Upay कार्तिक माह में भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, यमदेव और पीपल के सामने दीपक जलाने से सभी तरह के संकट टल जाते हैं और घर में सुख-शांति का ...और पढ़ें
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 09 Oct 2022 10:07:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Oct 2022 10:32:07 PM (IST)

Kartik Maas ke Upay: कार्तिक का महीना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस माह को बहुत पवित्र व पापों से मुक्ति दिलाने वाला माह माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने किए गए कुछ सरल उपया जीवन में सुख-समृद्धि लाता है और व्यक्ति को तरक्की दिलवाने में मदद करता है। इस साल 10 अक्टूबर से कार्तिक शुरु हो रहा है। तो आइए जानते हैं इस माह में किए जानें वाले सरल उपाय-
संकटों से मुक्ति के लिए
कार्तिक माह में भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, यमदेव और पीपल के सामने दीपक जलाने से सभी तरह के संकट टल जाते हैं और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। साथ ही इस माह में नदी में दीप जलाने का भी काफी महत्व है और ऐसा करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सुख-समृद्धि और मोक्ष प्राप्ति के लिए
कार्तिक महीने में लक्ष्मी स्त्रोत, कनकधारा स्रोत अथवा विष्णु स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को मरनोपरांत उत्तम लोक मिलता है और धरती पर रहते हुए समस्त सुख प्राप्त होते हैं, घर में समृद्धि व लक्ष्मी का वास रहता है।
समस्त पापों से मिलती है मुक्ति
कार्तिक मास और माघ मास में ऐसे करना उत्तम रहता है। ऐसा करने से जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और सद्गति प्राप्त होती है।
विवेक और बुद्धि का होगा विकास
इस पवित्र माह में नियमित रुप से तुलसी में दीपक जलाना शुभ होता है साथ ही तुलसी की पूजा भी करनी चाहिए। इसके साथ-साथ तुलसी की मिट्टी का तिलक लगाना चाहिए। इससे मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और बुद्धि का भी विकास हो जाता है।
कार्तिक मास में दान करें अन्न
अन्न दान वैसे तो बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन कार्तिक मास में अन्न दान व वस्त्र दान करना अति उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को परलोक में अन्न और जल की कमी नहीं होती साथ ही अगले जन्म में वह गरीब पैदा नहीं होता है। कार्तिक मास में लोग गंगा तट पर लोग कल्पवास भी करते हैं। कहते हैं जो कल्पवास करते हैं उन्हें पुनर्जन्म में नहीं फंसते हैं।बता दें कि इस साल कार्तिक मास का आरंभ 10 अक्टूबर से हो रहा है।