Abujh Muhurat: जानें क्या होता है अबूझ मुहूर्त, बगैर पंचांग देखे भी इस दिन कर सकते हैं ये शुभ कार्य
Abujh Muhurat अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ दिन माना गया है। इस दिन विवाह करना शुभ होता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है। इस दिन गृह प्रवेश करना भी शुभ माना जाता है।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 24 Nov 2023 09:53:47 AM (IST)
Updated Date: Fri, 24 Nov 2023 02:55:01 PM (IST)
विजयादशमी को भी शुभ दिन माना जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस दिन नए वाहन खरीदना शुभ माना जाता है।HighLights
- हिंदू ज्योतिष शास्त्र में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व बताया गया है।
- किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के आधार से शुभ समय का निर्धारण किया जाता है।
- कुछ तिथियां ऐसी होती है, जब ग्रहों और नक्षत्रों के स्थिति किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए हमेशा ही अनुकूल होती है।
धर्म डेस्क, इंदौर। भारतीय ज्योतिष में काल-गणना के आधार पर ऐसा समय होता है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। ऐसे समय को ही ज्योतिष में अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। ज्योतिष के मुताबिक, अबूझ मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य बगैर किसी भय के किया जा सकता है और इसका कोई दुष्परिणाम नहीं मिलता है।
हिंदू ज्योतिष में शुभ मुहूर्त का महत्व
हिंदू ज्योतिष शास्त्र में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व बताया गया है। किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के आधार से शुभ समय का निर्धारण किया जाता है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, हिन्दू काल गणना व ज्योतिष में कुछ तिथियां ऐसी होती है, जब ग्रहों और नक्षत्रों के स्थिति किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए हमेशा ही अनुकूल होती है। इन तिथियों पर हमेशा शुभ मुहूर्त ही होता है।
![naidunia_image]()
इन 5 तिथियों पर होता है अबूझ मुहूर्त
- फुलेरा दूज : इस दिन को ‘फुलेरा दौज’ भी कहा जाता है। इस दिन सगाई या विवाह करना शुभ माना जाता है।
- वसंत पंचमी : यह तिथि माघ मास की शुक्ल पंचमी को मनाई जाती है। इस दिन देवी सरस्वती की आराधना होती है। इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, सगाई जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
- विजयादशमी: विजयादशमी को भी शुभ दिन माना जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस दिन नए वाहन खरीदना शुभ माना जाता है।
- अक्षय तृतीया : अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ दिन माना गया है। इस दिन विवाह करना शुभ होता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है। इस दिन गृह प्रवेश करना भी शुभ माना जाता है।
- देवउठनी एकादशी : हिंदू धर्म में माना जाता है कि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन भी अबूझ मुहूर्त होता है और इस दिन से विवाह सहित अन्य शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'\