• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahalaxmi Festival: महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर-घर में होगा महालक्ष्मी का आगमन, धन और सौभाग्य की होगी प्राप्ति

महिलाओं द्वारा हल्दी और कुमकुम के पदचिह्नों के छापे लगाकर 31 अगस्त को शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी की स्थापना की जाएगी। इस दौरान विशेष श्रृंगार कर आरती ...और पढ़ें

By ramkrashna MuleEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 29 Aug 2025 08:58:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Aug 2025 08:58:58 PM (IST)
Mahalaxmi Festival: महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर-घर में होगा महालक्ष्मी का आगमन, धन और सौभाग्य की होगी प्राप्ति
इस तरह होगी ज्येष्ठा एवं कनिष्ठा गौरी की स्थापना। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महाराष्ट्रीयन परिवारों में तीन दिवसीय महालक्ष्मी पूजन 31 अगस्त से
  2. परंपरानुसार विघ्नहर्ता के साथ विराजेगी ज्येष्ठा एवं कनिष्ठा गौरी माता
  3. घर-परिवारों में छाएगा उत्सवी उल्लास, लगेगा रिश्तेदारों का मेला

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। वर्षों से चली आ रही परंपरानुसार कुछ महाराष्ट्रीयन परिवारों में विघ्नहर्ता के साथ ज्येष्ठा एवं कनिष्ठा गौरी विराजित होगी। इन परिवारों में महालक्ष्मी पूजन के तीन दिवसीय पर्व की शुरुआत 31 अगस्त से होगी। पहले दिन रविवार को माता का आगमन, दूसरे दिन सोमवार को छप्पन भोग लगाया जाएगा और अंतिम दिन मंगलवार को सुख समृद्धि की कामना का साथ विदाई दी जाएगी।

घर-परिवारों में छाएगा उत्सवी उल्लास

घरों में महालक्ष्मी आली घरात सोन्याच्या पायानी... भर भराटी घेउन आली सर्व समृद्धि घेऊन आली पंक्तियों के साथ हल्दी-कुमकुम के छापे लगाकर प्रवेश कराया जाएगा। इस अवसर पर घर में उत्सवी उल्लास रहेगा। इस दौरान विवाहित बेटियां के आगमन से घर चहकेगा और नाते-रिश्तेदार एवं स्नेहीजन दर्शन के लिए आएंगे।


शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी की स्थापना की जाएगी

सुखलिया निवासी रिया कुंजीर एवं निहारिका कुंजीर ने बताया कि महिलाओं द्वारा हल्दी और कुमकुम के पदचिह्नों के छापे लगाकर 31 अगस्त को शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी की स्थापना की जाएगी। इस दौरान विशेष श्रृंगार कर आरती के साथ नैवेद्य लगाया जाएगा। दूसरे दिन महापूजा के साथ पूरण पोली और 16 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग लगेगा। सुहागिन महिलाओं और ब्राह्मण को भोजन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Khairatabad Ganesh Idol: भारत की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा, जानें इस मूर्ति की क्या है खास बात?

मंगलवार को विधि-विधान से दी जाएगी विदाई

अंतिम दिन मंगलवार को महाआरती के बाद महालक्ष्मी रूपी ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी को विधि-विधान से विदाई दी जाएगी। आशा गौरे बताते है कि बेटी को लक्ष्मी कहा गया है और यह त्योहार पुत्री और महालक्ष्मी के मायके आने की खुशी में मनाया जाता है। परिवार वालों की सेवा से खुश होकर मां गौरी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर जाती है।