मकर संक्रांति
सूर्य के राशि परिवर्तन का असर भी अलग-अलग राशि के जातकों के लिए अलग-अलग पड़ेगा। सूर्य के उत्तरायण होते ही प्रकृति में परिवर्तन आरंभ हो जाता है। दिन बड़ ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 08 Jan 2026 05:21:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Jan 2026 05:24:18 PM (IST)
मकर संक्रांतिमकर संक्रांति पर सूर्यदेव 14 जनवरी को दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे। मकर संक्रांति सूर्य की राशि परिवर्तन से प्रकृति में होने वाली क्रांति का पर्व है। इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि में गमन करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। दोपहर तीन बजकर छह मिनट पर धनु से मकर राशि में प्रवेश के साथ स्नान-दान और पूजन का पर्व मकर संक्रांति हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
इस दिन पर्व का सामान्य पर्वकाल दोपहर 3:13 से शाम 5:45 बजे तक दो घंटे 32 मिनट रहेगा जबकि महापुण्यकाल 3:13 से शाम 4:58 बजे तक एक घंटा 45 मिनट रहेगा।
सूर्य के राशि परिवर्तन का असर भी अलग-अलग राशि के जातकों के लिए अलग-अलग पड़ेगा। सूर्य के उत्तरायण होते ही प्रकृति में परिवर्तन आरंभ हो जाता है। दिन बड़े होने लगते हैं और प्रकाश की अवधि बढ़ने लगती है। साथ ही शीत ऋतु का प्रकोप कम होना आरंभ हो जाता है।