• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Masik Shivratri 2024: इस बार मासिक शिवरात्रि पर बनने जा रहे हैं बेहद शुभ संयोग, यहां जानिए सही तिथि

मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में जब शिवरात्रि के दिन शुभ योगों में शिव जी की ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 03:08:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Jun 2024 03:08:33 PM (IST)
Masik Shivratri 2024: इस बार मासिक शिवरात्रि पर बनने जा रहे हैं बेहद शुभ संयोग, यहां जानिए सही तिथि
मासिक शिवरात्रि तिथि, शुभ मुहूर्त और मंत्र।

HighLights

  1. 4 जुलाई को मनाया जाएगा मासिक शिवरात्रि पर्व।
  2. शिवरात्रि पर बन रहे हैं भद्रावास और वृद्धि योग।
  3. इस दिन स्वर्ग लोक में रहेंगी भद्रा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Masik Shivratri 2024: सनातन धर्म में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन व्रत भी रखा जाता है। व्रत के प्रभाव से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहा जाता है कि शिवरात्रि का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, कुंवारी कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है। इस बार शिवरात्रि पर बेहद शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं कि शिवरात्रि की सही तिथि, मुहूर्त और शुभ योग कौन-से हैं।

मासिक शिवरात्रि 2024 तिथि

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 4 जुलाई को सुबह 5.44 बजे शुरू होगी और अगले दिन 5 जुलाई को सुबह 5.57 बजे समाप्त होगी। मासिक शिवरात्रि में निशा काल में भगवान और माता शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इस बार मासिक शिवरात्रि 4 जुलाई को मनाई जाएगी।


इन शुभ योग में मनाई जाएगी शिवरात्रि

इस बार मासिक शिवरात्रि पर दुर्लभ वृद्धि योग बन रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन भद्रावास योग भी बन रहा है। इस दिन भद्रा स्वर्ग लोक में रहेंगी। भद्रा के स्वर्गवास के दौरान मानव समाज को शुभ फल मिलते हैं।

इन मंत्रों का करें जाप

शिव मूल मंत्र

ॐ नमः शिवाय॥

रूद्र मंत्र

ॐ नमो भगवते रूद्राय ।

रूद्र गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय

धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'