• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

दुर्लभ संयोग : बालू से बने पिता शिव एवं माता पार्वती के साथ विराजेंगे पार्थिव गणेश

इस बार बालू से बने पिता शिव एवं माता पार्वती के साथ एक दिन 17 वर्ष बाद पार्थिव गणेश 14 सितंबर को विराजेंगे इस दिन अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं हरतालिका...और पढ़ें

By ramkrashna MuleEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 06:42:20 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 06:42:20 PM (IST)
दुर्लभ संयोग : बालू से बने पिता शिव एवं माता पार्वती के साथ विराजेंगे पार्थिव गणेश
गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा दिन-रात मूर्तिकार बना रहे है। (प्रफुल्ल चौरसिया आशु)

HighLights

  1. 17 वर्ष बाद एक ही दिन हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी
  2. भोलेनाथ के प्रिय दिवस सोमवार को आए चित्रा नक्षत्र
  3. ब्रह्म योग और तुला राशि के चंद्रमा ने बढाई पर्व की महत्ता

रामकृष्ण मुले, नईदुनिया, इंदौर : इस बार बालू से बने पिता शिव एवं माता पार्वती के साथ एक दिन 17 वर्ष बाद पार्थिव गणेश 14 सितंबर को विराजेंगे इस दिन अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखेगी। साथ ही गाजे-बाजे के साथ प्रथम पूजनीय माटी के भगवान गणेश को भी घर-घर में विराजित किया जाएगा।

इस अवसर पर भोलेनाथ के प्रिय दिवस सोमवार को चित्र नक्षत्र, ब्रह्म योग और तुला राशि के चंद्रमा रहेगा। इसके चलते गणेशोत्सव दस बढ़कर बारह दिवसीय हो जाएगा।ज्योतिर्विदों के अनुसार यह संयोग पिछले 27 वर्ष में तीन बार बना है। इसमें एक सितंबर 2000, 23 अगस्त 2009 और 14 सितंबर 2026 की तारीख शामिल है।


मध्यप्रदेश ज्योतिष एवं विद्वत परिषद के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य पंडित रामचंद्र शर्मा वैदिक के अनुसार यह धर्म और आस्था के लिहाज से एक दुर्लभ संयोग है।हर वर्ष यह दोनों पर्व अलग-अलग दिन आते है। लंबे समय बाद हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा। भाद्रपद शुक्ल तृतीया 14 सितंबर के दिन सूर्योदयकालीन तृतीया और मध्यान्ह व्यापिनी चतुर्थी होने के कारण दोनों पर्वों का संयोग बन रहा है।

गणेश स्थापना के लिए अपरान्ह व्यापनी चतुर्थी का महत्व

ज्योतिर्विद विनायक चतुर्वेदी बताते है कि पंचांग गणना के अनुसार 13 सितंबर रविवार को द्वितीया तिथि सुबह 7.08 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ होगी, जो 14 सितंबर सोमवार को सुबह 7.06 बजे तक रहेगी। इसके पश्चात चतुर्थी तिथि शुरू होगी, जो 15 सितंबर को सुबह 7.43 बजे तक रहेगी।

इस प्रकार 14 सितंबर को सूर्योदय के समय तृतीया और मध्यान्ह के समय चतुर्थी तिथि विद्यमान रहेगी। इसके चलते अधिकांश पंचागों ने दोनों पर्वों को साथ बताया है। हालांकि 10 में दो पंचांगों ने मतांतर के साथ इन्हें अलग-अलग दिन भी दर्शाया है।

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी तीज व्रत

हरतालिका तीज पर सौभाग्यवती महिलाएं अखंड सौभाग्य के साथ पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना से व्रत रखेंगी। महिलाएं बालू या काली मिट्टी से भगवान शिव और माता पार्वती बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। तीज की कथा श्रवण के साथ रात्रि जागरण भी किया जाएगा। इसी दिन मध्यान्ह व्यापिनी चतुर्थी होने से प्रथमपूज्य भगवान श्री गणेश का प्राकट्योत्सव भी मनाया जाएगा। घरों और मंदिरों में भगवान गणेश की स्थापना, पूजन और आरती होगी।

तिथियों के विस्तार से 12 दिनी रहेगा गणेशोत्सव

इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी के साथ ही तिथियों के विस्तार गणेशोत्सव 12 दिन का हो जाएगा। यह 14 सितंबर से अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर तक मनाया जाएगा। ज्योतिर्विद् शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार पंचांग में तिथियों के निर्धारण सूर्य और चंद्रमा की भौगोलिक स्थिति के आधार पर होता है। प्रत्येक तिथि की समयविधि समान नहीं होती है। इस बार कई तिथियों की अवधि 24 घंटे से अधिक है।

यह भी पढ़ें- Bank Holidays: सितंबर 2026 में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी समेत कई त्योहारों पर रहेगी छुट्टी