• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Putrada Ekadashi 2023: पुत्रदा एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना जीवन भर झेलनी पड़ेगी दरिद्रता

इस साल 27 अगस्त 2023, रविवार को पुत्रदा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 24 Aug 2023 10:01:54 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Aug 2023 10:01:54 AM (IST)
Putrada Ekadashi 2023: पुत्रदा एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना जीवन भर झेलनी पड़ेगी दरिद्रता
putrada ekadashi niyam

HighLights

  1. पुत्रदा एकादशी के दिन व्रत जरूर रखना चाहिए।
  2. इस व्रत से संतान की उम्र लंबी होती है।
  3. पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाना चाहिए।

Putrada Ekadashi 2023: सावन महीने में सोमवार के साथ-साथ प्रदोष और एकादशी भी खास होती है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल 27 अगस्त 2023, रविवार को पुत्रदा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। पुत्रदा एकादशी पर तुलसी जी की भी पूजा की जाती है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों का पुत्रदा एकादशी के दिन व्रत जरूर रखना चाहिए। इतना ही नहीं, इस व्रत से संतान की उम्र लंबी होती है और वह स्वस्थ रहता है। पुत्रदा एकादशी के दिन कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

पुत्रदा एकादशी नियम

- पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को छूने या फिर पत्ते तोड़ने और जल चढ़ाने की मनाही होती है। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।


- एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल चढ़ाने के लिए तुलसी के पत्ते को एक दिन पहले ही तोड़ कर रख लेना चाहिए।

- पुत्रदा एकादशी के दिन पूरी साफ-सफाई रखनी चाहिए। इस दिन खास तौर पर पूजा घर और मुख्य द्वार साफ रखें। गंदगी होने पर मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करतीं और दुख, कष्ट झेलने पड़ते हैं।

- इस दिन यदि आप व्रत कर रहे हैं, तो काले रंग के कपड़े न पहनें। विशेष तौर पर पूजा के समय काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए। इस दिन घर पर तामसिक चीजें नहीं लानी चाहिए और ना ही उनका सेवन करें।

- पुत्रदा एकादशी के दिन व्रत रख रहे हैं, तो साबुन, तेल आदि का इस्तेमाल न करें। साथ ही इस दिन बाल धोना भी अच्छा नहीं माना जाता है।

- पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान के लिए रखा जाता है। इस दिन बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें। बाल गोपाल की पूजा करके बच्चों में माखन-मिश्री का प्रसाद बांटना चाहिए।

- पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के आसपास सफाई रखनी चाहिए। जूते-चप्पल, कूड़ेदान, झाड़ू आदि तुलसी के पौधे के पास न रखें।

Raksha Bandhan 2023: 200 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के लिए लकी रहेगा यह त्योहार

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'