• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan 2023: 200 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के लिए लकी रहेगा यह त्योहार

इस साल 200 वर्ष बाद बुधादित्य योग, रवि योग और शतभिषा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह कुछ राशि वालों के लिए काफी लाभकारी होगा।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 24 Aug 2023 09:31:30 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Aug 2023 09:31:30 AM (IST)
Raksha Bandhan 2023: 200 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के लिए लकी रहेगा यह त्योहार
rakshabandhan 2023 Yog

HighLights

  1. इस साल रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन मनाया जाएगा।
  2. 200 साल बाद दुर्लभ संयोग में रक्षाबंधन
  3. लकी होगा इस बार का रक्षाबंधन

Raksha Bandhan 2023: हर साल कई बड़े त्योहार आते हैं। हर वर्ष सावन पूर्णिमा की तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन यानी 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल 200 वर्ष बाद बुधादित्य योग, रवि योग और शतभिषा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह दुर्लभ संयोग बनने के कारण 3 राशि वालों के लिए यह त्योहार काफी लकी रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इन राशि वालों को काफी लाभ होने वाला है। हर क्षेत्र में इन्हें सफलता हासिल होगी। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

धनु राशि

रक्षाबंधन का त्योहार धनु राशि वालों के लिए काफी लाभकारी होने वाला है। इन लोगों के दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मजबूत होंगे। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से इन राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है।


सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह रक्षाबंधन काफी लकी साबित होने वाला है। भाग्य चमक उठेगा। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। काम के नए मौके मिलेंगे। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

रक्षाबंधन पर बनने वाले दुर्लभ संयोग के कारण मिथुन राशि वालों का आर्थिक रूप से काफी लाभ होने वाला है। इस समय आपके भाग्य में वृद्धि होगी। धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। बचत करने में सफल होंगे। जमीन जायदाद से भी वित्तीय लाभ हो सकता है। इस दौरान आप खूब सारा धन कमा सकते हैं।

Chandrama Upay: करियर में पाना चाहते हैं सफलता, तो करें चंद्रमा से जुड़े ये खास उपाय

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'