• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan Rakhi Muhurat 2024: रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

रक्षाबंधन का त्‍योहार आने ही वाला है। यह दिन देशभर में सेलिब्रेट किया जाएगा। यह त्‍योहार भाई और बहन के आपसी स्‍नेह का प्रतीक है, जिसमें बहना अपने भाई ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 16 Aug 2024 12:35:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Aug 2024 07:11:21 AM (IST)
Raksha Bandhan Rakhi Muhurat 2024: रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?
भद्रा 18 अगस्त की रात 2.21 बजे से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जा रहा है।
  2. भाई को राखी बांधने से पहले भगवान को राखी बांधनी चाहिए।
  3. कहा जाता है कि भद्रा काल में रक्षाबंधन मनाना अशुभ होता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Rakhi Bandhne ka Shubh Muhurat 2024: सावन माह के आखिरी सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन पर्व आता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

कहा जाता है कि भाई को राखी बांधने से पहले भगवान को राखी बांधनी चाहिए। इसके बाद बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं, आरती करती हैं और उन्हें राखी बांधती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं। साथ ही जीवन भर रक्षा करने का वचन देते हैं। हम आपको राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, तिथि और भद्राकाल के बारे में बताने जा रहे हैं।


naidunia_image

रक्षाबंधन 2024 तिथि

इस बार सावन पूर्णिमा तिथि 18 अगस्त को सुबह 2.21 बजे से शुरू होकर, अगले पूरे दिन यानी 19 अगस्त तक रहेगी। पंचांग के अनुसार, भद्रा 18 अगस्त की रात 2.21 बजे से शुरू हुई है और अगले दिन 19 अगस्त की दोपहर 1.24 बजे तक रहेगी। यह भद्रा पाताल लोक की रहेगी। भद्रा में रक्षाबंधन मनाना अशुभ माना जाता है। ऐसे में राखी बांधने का शुभ समय 19 अगस्त को दोपहर 1.24 बजे के बाद है।

naidunia_image

रक्षाबंधन 2024 शुभ मुहूर्त

  • वैदिक पंचांग के अनुसार, राखी बांधने का शुभ समय 19 अगस्त सोमवार को दोपहर 1.24 बजे से शाम 6.25 बजे तक है।
  • इसके अलावा राखी बांधने का शुभ समय प्रदोष काल में शाम 6.56 बजे से रात 9.08 बजे तक है।
  • इस दौरान रक्षा सूत्र बांधने से भाइयों को लंबी उम्र के साथ सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है।

naidunia_image

रक्षाबंधन 2024 शुभ संयोग

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं।
  • इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवियोग और शोभन योग भी बन रहा है।
  • इसके अलावा सावन महीने का आखिरी सोमवार भी इसी दिन पड़ रहा है। यह अद्भुत संयोग है।

naidunia_image

इन बातों का रखें ध्यान

रक्षाबंधन के दिन भाई के दाहिने हाथ पर राखी बांधना शुभ माना जाता है। दाहिना हाथ या सीधा हाथ जीवन के कर्मों का हाथ कहा गया है और मनुष्य के दाहिने हिस्से में देवताओं का वास भी माना गया है।

कहा जाता है कि दाहिने हाथ से किए गए दान और धार्मिक कार्यों को भगवान जल्दी स्वीकार कर लेते हैं, इसलिए धार्मिक कार्यों के बाद कलावा आदि भी दाहिने हाथ पर बांधा जाता हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'