Ratha Saptami 2024: जानें कब मनाई जाएगी रथ सप्तमी, सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
Ratha Saptami 2024 रथ सप्तमी के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सूर्य देव को जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि तांबे के पात्र में र ...और पढ़ें
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 13 Feb 2024 09:50:52 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Feb 2024 09:50:52 AM (IST)
इन तिथि को सूर्योदय का शुभ समय सुबह 06.59 मिनट पर है। रथ सप्तमी के दिन स्नान के लिए शुभ समय 1 घंटे 42 मिनट का है।HighLights
- पौराणिक मान्यता है कि रथ सप्तमी व्रत करने से कुंडली में सूर्य देव मजबूत होते हैं।
- इस साल रथ सप्तमी 16 फरवरी को है।
- और इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह 05.17 मिनट से लेकर सुबह 06.59 मिनट तक है।
धर्म डेस्क, इंदौर। इस साल 16 फरवरी को कई खास हिंदू त्योहार मनाए जाएंगे। इन दिन भीष्म अष्टमी और नर्मदा जयंती के साथ-साथ रथ सप्तमी व्रत भी है। पौराणिक मान्यता है कि रथ सप्तमी व्रत करने से कुंडली में सूर्य देव मजबूत होते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे यहां हमें रथ सप्तमी व्रत पर शुभ मुहूर्त और सूर्य देव को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
रथ सप्तमी पर शुभ मुहूर्त
इस बार रथ सप्तमी 16 फरवरी को है और इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह 05.17 मिनट से लेकर सुबह 06.59 मिनट तक है। इन तिथि को सूर्योदय का शुभ समय सुबह 06.59 मिनट पर है। रथ सप्तमी के दिन स्नान के लिए शुभ समय 1 घंटे 42 मिनट का है।
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
- रथ सप्तमी के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सूर्य देव को जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि तांबे के पात्र में रोली मिलाएं और सूर्य देव के द्वादश मंत्र का पाठ करें।
- रथ सप्तमी के दिन लाल रंग के कपड़ों को ही धारण करना चाहिए। इन दिन लाल रंग की दालें जैसे मसूर की दाल आदि का दान करना शुभ होता है।
- रथ सप्तमी के दिन तेजफल के पेड़ को जल चढ़ाना चाहिए। इस पेड़ की 11 परिक्रमा करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्यदेव मजबूत होते हैं। अशोक के पेड़ की पूजा करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।
- घी का दीपक प्रज्वलित कर सूर्य देव को दिखाएं और अशोक के पेड़ के पास रख आएं। इस दिन सूर्य चालीसा का पाठ करने से भी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'