• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Maas 2024: जानें क्‍या है सावन माह से जुड़े नियम, किन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्‍यान

पवित्र श्रावण का महीना भगवान शिव को समर्पित है, पूरे माह भगवान शिव का विशेष पूजन किया जाता है, साथ ही कावड़ यात्रा भी निकाली जाती है। इस वर्ष सावन माह...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 13 Jul 2024 02:19:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jul 2024 09:16:12 PM (IST)
Sawan Maas 2024: जानें क्‍या है सावन माह से जुड़े नियम, किन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्‍यान
22 जुलाई से 22 अगस्‍त तक रहेंगे सावन माह।

HighLights

  1. इस वर्ष सावन माह में रहेंगे पांच सोमवार
  2. भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए
  3. 19 अगस्त को होगा सावन माह का समापन

Sawan Maas 2024 धर्म डेस्क, इंदौर। पवित्र श्रावण का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है, मान्‍यता है कि भगवान शिव इस माह धरती पर विचरण करते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। सावन माह में भगवान शिव का विशेष पूजन कर मंदिरों में अनुष्ठान किए जाते हैं। साथ ही इस दौरान रुद्राभिषेक और जलाभिषेक का भी काफी महत्व है।

सावन में व्रत रखने का भी विधान है। यह वही महीना है जब कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़िए पवित्र नदियों का जल भर कर यात्रा करते हैं और इससे भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इस दौरान पूरा माहौल शिव मय हो जाता है।


कब शुरू हो रहा है सावन माह?

इस बार सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है, इसका समापन 19 अगस्त को होगा। खास बात यह है कि इस बार सावन मास सोमवार से ही शुरू हो रहे हैं। इस माह पांच सोमवार होंगे और महीना 29 दिनों का होगा।

naidunia_image

सावन माह में क्या करें

  • सावन सोमवार को व्रत रखने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • प्रतिदिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करना भी शुभ माना गया है।
  • भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी पूजन करना चाहिए।
  • सावन माह में दान पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • सावन माह में सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए।

सावन में क्या ना करें?

  • सावन में तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस माह में मालिश करवाना भी वर्जित माना गया है।
  • सावन माह में दाढ़ी और बाल भी नहीं कटवाए जाते।
  • सावन में कांसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।
  • शिवलिंग पर तुलसी का पत्ता चढ़ाने से बचना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'