• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Second Somvar 2024: अब सावन के दूसरे सोमवार का इंतजार, विधि-विधान से करें शिवलिंग की पूजा

भगवान शिव का प्रिय महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह 19 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान पांच सोमवार पड़ रहे हैं। सावन के हर सोमवार पर शिवलिंग पर विशेष ची...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 24 Jul 2024 08:21:52 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jul 2024 11:02:06 AM (IST)
Sawan Second Somvar 2024: अब सावन के दूसरे सोमवार का इंतजार, विधि-विधान से करें शिवलिंग की पूजा
सावन सोमवार का व्रत रखने से माता पार्वती को भगवान शिव प्राप्त हुए थे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. सावन के सभी सोमवार महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
  2. इस दिन भगवान शिव के अभिषेक का महत्व है।
  3. इस दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना चाहिए।

Sawan Second Somvar 2024: इस समय भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना चल रहा है। सावन के महीने का हर दिन महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन सावन सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है, ऐसे में जल्द ही सावन का दूसरा सोमवार पड़ने वाला है।

इस दिन भगवान शिव के अभिषेक के साथ-साथ कई तरह के कार्य किए जाते हैं, जिससे महादेव प्रसन्न होते हैं। सावन के महीने में शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

naidunia_image

इस दिन रखा जाएगा सावन के दूसरे सोमवार का व्रत

सावन के हर दिन एक लोटा जल शिवलिंग पर जरूर चढ़ाना चाहिए। यह लाभकारी माना जाता है। 29 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार का व्रत रखा जाने वाला है। आइए जानते हैं कि इस दिन का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।


शिवपुराण के मुताबिक, सावन के सभी सोमवार पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक जरूर करना चाहिए। सावन के महीने में ये तिथियों रुद्राभिषेक के लिए उत्तम मानी गई हैं। ऐसा करने से ग्रह बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

सावन सोमवार पूजा विधि

  • सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और शिव जी के सामने व्रत का संकल्प लें।
  • शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग की विधिपूर्वक पूजा करें।
  • गंगाजल या दूध से शिवजी का अभिषेक करें।
  • इसके बाद शिव जी को चंदन, सफेद फूल, अक्षत, भांग, बेलपत्र, शमी के पत्ते, धतूरा आदि अर्पित करें।
  • इसके बाद शिवजी को फल, मिठाई, शहद, चक्कर, धूप दीप अर्पित करें।
  • फिर शिव चालीसा या सोमवार व्रत कथा का पाठ करें।
  • आखिर में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और भगवान शिव की आरती करें।

naidunia_image

सावन सोमवार का महत्व

कहा जाता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने से माता पार्वती को भगवान शिव पति रूप में प्राप्त हुए थे। इसलिए मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए अविवाहित लोग ये व्रत रखते हैं। वहीं, विवाहित लोग अपने खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए यह व्रत रखते हैं।

सभी जानते हैं कि सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय माना जाता है। सावन के सभी सोमवार बहुत शुभ होते हैं। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ सोमवार का व्रत रखा भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'