यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
September 2023 Festival: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव सहित सितंबर में आएंगे ये प्रमुख त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
September 2023 Festival List 20 सितंबर 2023 को ऋषि पंचमी व्रत की पूजा होगी और 28 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा।
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 24 Aug 2023 02:34:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Aug 2023 02:35:25 PM (IST)
अजा एकादशी व्रत 10 सितंबर को रखा जाएगा, वहीं प्रदोष व्रत 12 सितंबर को रखा जाएगा।HighLights
- अगस्त माह कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है और सितंबर माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे।
- 05 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा।
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस वर्ष 7 सितंबर को मनाई जाएगी।
September 2023 Festival List। हिंदू धर्म में हर माह ही कई प्रमुख व्रत या त्योहार मनाए जाते हैं, जिन्हें पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। अगस्त माह कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है और सितंबर माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। यहां देखें सितंबर माह में मनाए जाने वाले प्रमुख व्रत व
त्योहार की पूरी लिस्ट।
सितंबर माह के व्रत और त्योहार की लिस्ट
- 02 सितंबर 2023 को हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज, संकष्टी गणेश चतुर्थी
- 03 सितंबर 2023 को संकष्टी गणेश चतुर्थी
- 04 सितंबर 2023 को रक्षा पंचमी
- 05 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस, हल षष्ठी
- 06 सितंबर 2023 को बुधाष्टमी व्रत, अरबईन , कालाष्टमी
- 07 सितंबर 2023 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रोहिणी व्रत
- 08 सितंबर 2023 को गोगा नवमी
- 10 सितंबर 2023 को अजा एकादशी
- 12 सितंबर 2023 को प्रदोष व्रत, भौम प्रदोष व्रत
- 13 सितंबर 2023 को मास शिवरात्रि
- 14 सितंबर 2023 को अमावस्या, राष्ट्रीय भाषा दिवस, पिठौरी अमावस्या
- 16 सितंबर 2023 को चंद्र दर्शन
- 17 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती, कन्या संक्रांति, वाराह जयंती
- 18 सितंबर 2023 को सोमवार व्रत, हरतालिका तीज
- 19 सितंबर 2023 को गणेशोत्सव, वरद चतुर्थी
- 20 सितंबर 2023 को ऋषि पंचमी
- 21 सितंबर 2023 को षष्ठी
- 22 सितंबर 2023 को महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , दूर्वा अष्टमी
- 23 सितंबर 2023 को राधाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत
- 25 सितंबर 2023 को पार्श्व एकादशी
- 26 सितंबर 2023 को वैष्णव पार्श्व एकादशी
- 27 सितंबर 2023 को विश्व पर्यटन दिवस, प्रदोष व्रत
- 28 सितंबर 2023 को गणेश विसर्जन, मिलाद उन-नबी
- 29 सितंबर 2023 को सत्य व्रत, भाद्रपद पूर्णिमा, महालय श्राद्ध पक्ष , प्रतिपदा
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'