• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

केतु याेग के साथ शुरू हो रहा श्रावण कराएगा झमाझम बारिश, इस साल श्रावण मास में व्रत करने के लिए मिलेंगे मात्र चार सोमवार

श्रवण नक्षत्र के साथ केतु योग के होने से इस माह में बारिश की भी अच्छी संभावना बन रही है। केतु बारिश का कारक ग्रह होता है।

By Rajendra SharmaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 07:21:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 07:24:16 PM (IST)
केतु याेग के साथ शुरू हो रहा श्रावण कराएगा झमाझम बारिश, इस साल श्रावण मास में व्रत करने के लिए मिलेंगे मात्र चार सोमवार
विदिशा में चरणतीर्थ स्थित रामेश्वर-गोपेश्वर महादेव मंदिर में होंगे हर दिन अभिषेक।

HighLights

  1. 30 जुलाई गुरुवार से श्रवण नक्षत्र के साथ ही प्रारंभ हो रहा
  2. केतु योग के होने से बारिश की अच्छी संभावना बन रही
  3. शिवालयों में तैयारियां शुरू, पार्थिव शिवलिंग बनाकर करें पूजन

नवदुनिया प्रतिनिधि,विदिशा। 30 जुलाई से श्रावण मास शुरू हाे जाएगा, जिसका समापन 28 अगस्त काे होगा। इस साल श्रावण मास में भगवान शिव की विशेष आराधना के लिए मात्र चार ही सोमवार मिलेंगे, लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि केतु याेग के साथ शुरू हो रहे श्रावण में बारिश की भरपूर संभावना है।

चार में से दो साेमवार पंचमी को, एक सोम प्रदोष और एक सोमवार पुत्रदा एकादशी के दिन रहेगा। इन खास तिथियों पर पढने वाले सोमवार को श्रद्धालु खास पूजन, अभिषेक करा सकेंगे।

30 जुलाई गुरुवार से श्रवण नक्षत्र के साथ ही प्रारंभ हो रहा

इधर शहर में श्रावण मास को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि श्रावण मास 30 जुलाई दिन गुरुवार से श्रवण नक्षत्र के साथ ही प्रारंभ हो रहा है जो अत्यंत ही श्रेष्ठ फलकारक, संपूर्ण कामनाओं को पूर्ण करने वाला सभी प्रकार के अनुष्ठानों के लिए अत्यंत ही शुभ फल को देने वाला रहेगा।


केतु योग के होने से बारिश की अच्छी संभावना बन रही

ज्योतिषाचार्य पंडित संजय पुरोहित बताते हैं कि श्रवण नक्षत्र के साथ केतु योग के होने से इस माह में बारिश की भी अच्छी संभावना बन रही है। उनका कहना है कि केतु बारिश का कारक ग्रह होता है। पिछले साल श्रद्धालुओं को पांच सोमवार व्रत,पूजन करने का मौका मिला था, लेकिन इस साल श्रावण माह में केवल चार सोमवार पढ़ रहे हैं, लेकिन यह सभी सोमवार अत्यंत ही उत्तम योग के साथ हैं।

दो सोमवार पंचमी तिथि पर पड़ेंगे

ज्योतिषाचार्य पंडित संजय पुरोहित के अनुसार दो सोमवार पंचमी तिथि पर पड़ेंगे। एक सोमवार सोम प्रदोष के साथ पड़ेगा ओर एक सोमवार पुत्रदा एकादशी के दिन पड़ेगा। अतः इन सोमवारों पर भगवान शिव की पूजन अत्यंत ही शुभप्रद, लाभप्रद ओर अमृत योग को देने वाली रहेगी।

पार्थिव शिवलिंग बनाकर करें पूजन

उन्होंने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का महापर्व है। पूरे माह भगवान शिव की पूजन करने का विधान है। उन्होंने बताया कि हर दिन श्रद्धालुओं को पार्थिव (मिट्टी) शिवलिंग बनाकर दूध, दही, घी, शकर, शहद, भांग, धतूरा, बिल्बपत्र इत्यादि से पूजन करना चाहिए। अन्य दिनों की अपेक्षा श्रावण मास में अभिषेक, पूजन, व्रत आदि करने से कई गुना अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है।

naidunia_image

शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं

श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का ही महापर्व है। मंदिरों में तैयारियां शुरू श्रावण मास को लेकर शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। माधवगंज स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर (कांच मंदिर) के पुजारी सचिन आचार्य, इंद्रेश व्यास ने बताया कि मंदिर की साफ-सफाई और रंगाई कराई जाएगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर को विशेष विद्युत झालरों से रोशन किया जाएगा। चरणतीर्थ स्थित रामेश्वर, गोपेश्वर महादेव मंदिर में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बेतवा किनारे स्थित ओघडेश्वर महादेव मंदिर, महलघाट स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर, कागदीपुरा स्थित बटेश्वर महादेव मंदिर, कायस्थपुरा स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रावण मास को लेकर तैैयारियां चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- MP के 43 डाकघरों में मात्र 30 रुपये में मिलेगा शुद्ध गंगाजल, सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास तैयारी