• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vrat Tyohar List: आज से 3 जून तक मनाए जाएंगे ये बड़े व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी मनाई जाती है। इस साल अपरा एकादशी 02 जून को मनाई जाएगी।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 28 May 2024 10:37:03 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 May 2024 12:36:15 PM (IST)
Vrat Tyohar List: आज से 3 जून तक मनाए जाएंगे ये बड़े व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
कालाष्टमी व्रत 30 मई को रखा जाएगा। हर साल कालाष्टमी ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है।

HighLights

  1. हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।
  2. ज्येष्ठ माह में 30 मई को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
  3. भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। मई माह जल्द ही खत्म होने वाला है और मई माह के आखिरी और जून माह के पहले सप्ताह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। हिंदू धर्म में इन सभी त्योहारों व व्रत का विशेष महत्व है। सबसे पहले आज 28 मई को बड़ा मंगल व्रत रखा जाएगा। देश में कई स्थानों पर इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। बड़ा मंगल व्रत ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को रखा जाता है। इसके अलावा इस सप्ताह में ये प्रमुख त्यौहार व व्रत भी रखे जाएंगे।

कालाष्टमी 30 मई को

naidunia_image

कालाष्टमी व्रत 30 मई को रखा जाएगा। हर साल कालाष्टमी ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दौरान महादेव के रौद्र रूप काल भैरव देव आराधना की जाती है। कालाष्टमी व्रत करने से सभी संकट दूर होते हैं। मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।


मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी 30 मई को

naidunia_image

हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। ज्येष्ठ माह में 30 मई को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

अपरा एकादशी 2 जून को

naidunia_image

हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी मनाई जाती है। इस साल अपरा एकादशी 02 जून को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, देश के कुछ हिस्सों में 3 जून को भी अपरा एकादशी व्रत रखा जाएगा।

प्रदोष व्रत 4 जून को

naidunia_image

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का भी विशेष महत्व है। प्रदोष व्रत हर साह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। ऐसे में 4 जून को प्रदोष व्रत के दौरान महादेव और मां पार्वती की पूजा करना शुभ होता है। साधक के रुके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'