• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weekly Spiritual Calendar: इस हफ्ते होगी जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत, मासिक शिवरात्रि समेत मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार

जुलाई माह में जगन्नाथ रथयात्रा, गुप्त नवरात्रि, सावन का महीना आदि कई प्रमुख त्योहारों की शुरुआत होती है। इस महीने दो बड़ी एकादशी का व्रत भी किया जाएगा...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 30 Jun 2024 09:10:33 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Jun 2024 09:10:33 AM (IST)
Weekly Spiritual Calendar: इस हफ्ते होगी जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत, मासिक शिवरात्रि समेत मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार
जुलाई के पहले हफ्ते में मनाए जाने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. जुलाई महीने के पहले हफ्ते से ही व्रत-त्योहार शुरू हो जाएंगे।
  2. गुप्त नवरात्र भी शनिवार 06 जुलाई 2024 से शुरू हो रहे हैं।
  3. इसी हफ्ते योगिनी एकादशी और प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Weekly Vrat Tyohar 01 July To 07 July: इस साल जुलाई का महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। जुलाई माह से ही भगवान विष्णु चार माह की निद्रा पर चले जाते हैं और इस दौरान सृष्टि की संपूर्ण सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव के हाथों में आ जाता है। इसी महीने सावन की शुरुआत होती है।

जुलाई के पहले हफ्ते में जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। इस महीने की शुरुआत से ही व्रत-त्योहार शुरू हो जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ माह के सभी त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। आइए, जानते हैं कि जुलाई 2024 के पहले हफ्ते में कौन-से व्रत-त्योहार आ रहे हैं।


2 जुलाई 2024 (मंगलवार) - योगिनी एकादशी

बता दें कि जुलाई महीने में 3 एकादशी मनाई जाने वाली हैं। इसमें आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी, आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी और सावन माह की कामिका एकादशी शामिल हैं। योगिनी एकादशी व्रत 2 जुलाई को रखा जाएगा। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 01 जुलाई को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी।

3 जुलाई 2024 (बुधवार) - प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत हर माह में दो बार पड़ता है। पहला कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर और दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर। जुलाई में त्रयोदशी तिथि 3 जुलाई, बुधवार को सुबह 07.10 मिनट पर शुरू होगी, जो कि 4 जुलाई, गुरुवार को सुबह 05.54 मिनट पर समाप्त होगी। इस तरह प्रदोष व्रत 3 जुलाई को रखा जाएगा।

4 जुलाई 2024 (गुरुवार) - मासिक शिवरात्रि

आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि बहुत महत्व रखती है। हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 4 जुलाई, गुरुवार को प्रात: 5.54 से शुरू होगी और 5 जुलाई दिन को प्रात: 4.57 मिनट पर समाप्त होगी। इस तरह मासिक शिवरात्रि 4 जुलाई को मनाई जाएगी।

5 जुलाई 2024 (शुक्रवार) - आषाढ़ अमावस्या

आषाढ़ अमावस्या का दिन भी महत्वपूर्ण माना जाता है। आषाढ़ चौथा महीना होता है। इस महीने भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 5 जुलाई सुबह 4:57 मिनट पर शुरू होगी और 6 जुलाई को सुबह 4:26 मिनट पर समाप्त होगी। इस तरह आषाढ़ अमावस्या 5 जुलाई 2024 के दिन मनाई जाएगी।

6 जुलाई 2024 (शनिवार) - आषाढ़ गुप्त नवरात्र

पूरे वर्ष में चार नवरात्र पड़ते हैं। इनमें दो प्रत्यक्ष और दो गुप्त नवरात्र होते हैं। इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्र की शुरुआत शनिवार 06 जुलाई 2024 से हो रही है। वहीं, इसका समापन 15 जुलाई 2024 को होगा। इस दौरान चतुर्थी तिथि दो दिन पड़ने से आषाढ़ गुप्त नवरात्र 9 दिन न होकर 10 दिनों तक रहेंगे।

7 जुलाई 2024 (रविवार) - जगन्नाथ रथ यात्रा

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का बड़ा धार्मिक उत्सव है। यह यात्रा हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकलती है। ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर से बड़े धूमधाम के साथ रथ यात्रा निकाली जाती है। इस साल जगन्नाथ यात्रा की शुरुआत 07 जुलाई 2024 से 16 जुलाई 2024 तक होगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'