• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

Asian Games 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच रद्द, मुकाबले में बिना गेंद फेंके सेमीफाइनल में टीम इंडिया की एंट्री, जानिए पूरा नियम

एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद्द हो गया। मैद रद्द होने के बावजूद टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 03:46:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 03:48:47 PM (IST)
Asian Games 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच रद्द, मुकाबले में बिना गेंद फेंके सेमीफाइनल में टीम इंडिया की एंट्री, जानिए पूरा नियम
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच रद्द, फाइल फोटो

HighLights

  1. भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच रद्द
  2. बिना गेंद खेले भारत की सेमीफाइनल में एंट्री
  3. बारिश की वजह से नहीं खेला गया मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद्द हो गया। मैद रद्द होने के बावजूद टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। सोमवार 28 सितंबर को एशियन गेम्स में क्रिकेट का एक भी मैच नहीं खेला जा सका।

बारिश की वजह से पहले पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मुकाबला नहीं खेला गया था। भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि आज टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करेगी और अफगानिस्तान के खिलाफ एक बड़ी जीत देखने को मिलेगी।


बारिश ने मंसूबों पर फेरा पानी

इसके अलावा भारतीय फैंस को इंतजार था कि इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की अक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। बारिश ने सभी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस मुकाबले के रद्द होने का पाकिस्तान को भी लाभ पहुंचा है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स-2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पर खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैदान गीला था और इसी कारण इसे रद कर दिया गया।

भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

उल्लेखनीय है कि, मैच रद हुआ तो हुआ लेकिन भारत ने सीधे सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब सभी के मन में सवाल है कि रद होने की स्थिति में भारत सीधे सेमीफाइनल में क्यों पहुंचा और अफगानिस्तान क्यों नहीं? इसके पीछे वजह एक नियम है।

यह भी पढ़ें- 'विश्वकप 2027 में रोहित और विराट के खेलने या ना खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा', पूर्व भारतीय सेलेक्टर के बयान से सनसनी

एशियन गेम्स के नियम के मुताबिक, मैच रद होने की स्थिति में जो टीम इंटरनेशनल रैंकिंग में उच्च स्थान पर होगी वह अगले दौर में जाएगी। भारत इस समय टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पहले नंबर पर है जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है।

इसी कारण भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यानी टीम इंडिया बिना खेले ही एक नियम के कारण अपना गोल्ड मेडल बचाने की रेस में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को रौंदा, 147 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल, मंधाना और शेफाली का शानदार प्रदर्शन