• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

Asian Games 2026 में भारतीय टीम की स्वर्णिम जीत, क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर छतरपुर में जश्न, परिजन बोले- देश के लिए गर्व की बात

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर छतरपुर के घुवारा में जश्न का माहौल रहा।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 02:19:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 02:53:35 PM (IST)
Asian Games 2026 में भारतीय टीम की स्वर्णिम जीत, क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर छतरपुर में जश्न, परिजन बोले- देश के लिए गर्व की बात
एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड मेडल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भारत की स्वर्णिम जीत पर छतरपुर में जश्न
  2. छतरपुर के घुवारा से हैं गेंदबाज क्रांति गौड़
  3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी जीत की बधाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर छतरपुर के घुवारा में जश्न का माहौल रहा। घुवारा निवासी भारतीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर पर परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने भारत की शानदार जीत की खुशी मनाई।

इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी।

उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम के खेल में आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीमवर्क की झलक देखने को मिली।

भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक

प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में यह स्वर्ण पदक भारत के लिए इस संस्करण का पहला स्वर्ण पदक भी है। उन्होंने टीम की सफलता को देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देशभर के युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।


यह भी पढ़ें- 'विश्वकप 2027 में रोहित और विराट के खेलने या ना खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा', पूर्व भारतीय सेलेक्टर के बयान से सनसनी

क्रांति गौड़ के परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर

इधर, भारत की जीत की खबर मिलते ही क्रांति गौड़ के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। क्रांति के भाई मयंक, मंजू राजा और संदीप जोशी सहित परिवारजनों ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। परिजनों ने कहा कि भारतीय महिला टीम की सफलता पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को रौंदा, 147 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल, मंधाना और शेफाली का शानदार प्रदर्शन