• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

बस यादों में रह जाएगा एकदिवसीय क्रिकेट, फटाफट क्रिकेट की वजह से अस्तित्व पर खतरा, रिकी पोंटिंग ने जताई चिंता

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने एकदिवसीय क्रिकेट को लेकर चिंता जताई है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 03:44:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 03:45:56 PM (IST)
बस यादों में रह जाएगा एकदिवसीय क्रिकेट, फटाफट क्रिकेट की वजह से अस्तित्व पर खतरा, रिकी पोंटिंग ने जताई चिंता
रिकी पोंटिंग (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एकदिवसीय क्रिकेट को लेकर पोंटिंग का बयान
  2. भविष्य में वनडे क्रिकेट पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
  3. टी-20 के कारण कम होंगे एकदिवसीय मुकाबले

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने एकदिवसीय क्रिकेट को लेकर चिंता जताई है। पोंटिंग का मानना है कि टी-20 क्रिकेट और फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट का प्रभाव बढ़ रहा है और दुनियाभर में फटाफट क्रिकेट खेला जा रहा है। क्रिकेट के इस प्रारुप के बढ़ते प्रभाव के कारण वनडे क्रिकेट लगातार कम हो रहा है।

कम खेले जाएंगे वनडे मुकाबले

जबकि, वनडे क्रिकेट टेस्ट और टी-20 दोनों खेल का मिश्रण है। बीते कई सालों में वनडे क्रिकेट काफी प्रभावित हुआ है। भविष्य में 50 ओवर क्रिकेट का भविष्य सिर्फ विश्व कप तक सीमित हो सकता है, पोंटिंग ने कहा कि आने वाले वर्षों में वनडे मुकाबलों की संख्या कम होना तय है।


यह भी पढ़ें- कोच गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बंद किए मोहम्मद शमी की वापसी के दरवाजे? पूर्व भारतीय कोच ने किया दावा

वनडे क्रिकेट मुझे पसंद- पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी ने आगे कहा कि जैसे-जैसे साल गुजरेंगे और दुनिया में ज्यादा से ज्यादा टी20 क्रिकेट और फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट खेले जाएंगे, वैसे-वैसे 50 ओवर क्रिकेट के मुकाबले कम होना तय है। सच कहूं तो मैं इसका बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं। मुझे वनडे खेलना बेहद पसंद था, लेकिन कहीं न कहीं कुछ तो कम करना पड़ेगा।

टेस्ट क्रिकेट मजबूत बना रहेगा, खासकर जब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और शायद दक्षिण अफ्रीका जैसे देश इस प्रारूप को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं। इसलिए अगर किसी एक प्रारूप पर सबसे ज्यादा असर पड़ना है, तो मेरे हिसाब से वह 50 ओवर क्रिकेट है।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के जूते बने पाकिस्तानी क्रिकेटरों की पसंद, 'one8' पहनकर एशिया कप में मचाया धमाका, सेमीफाइनल का मिला टिकट