• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में मध्य प्रदेश ने पंजाब को उसके ही घर में हराया

दूसरी पारी में भी मेजबान पंजाब टीम की बल्लेबाजी खराब रही। पूरी टीम 61.4 ओवर में 196 रनों पर सिमट गई।

By Kapeesh DubeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 01:33:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 01:40:34 PM (IST)
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में मध्य प्रदेश ने पंजाब को उसके ही घर में हराया
मध्य प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम के सदस्य पंजाब को पराजित करने के बाद। सौजन्य एमपीसीए

HighLights

  1. अंडर-23 टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की टक्कर मोहाली में पंजाब की टीम से हुई
  2. कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी स्पर्धा के नियम अन्य मैचों से कुछ अलग होते हैं
  3. भ्रमणकारी टीम को अधिकार मिलता है कि उसे बल्लेबाजी करना है या गेंदबाजी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के समग्र प्रयासों से मध्य प्रदेश टीम ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में जीत के साथ नए सत्र की शुरुआत की। मध्य प्रदेश ने मोहाली में खेले गए मैच में पंजाब की टीम को पारी और 224 रनों के विशाल अंतर से हराया। बीसीसीआई द्वारा अंडर-23 आयु वर्ग के लिए आयोजित टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की टक्कर मोहाली में पंजाब की टीम से हुई।

इस स्पर्धा के नियम अन्य मैचों से कुछ अलग होते हैं। यहां मैच से पहले टॉस नहीं होता बल्कि भ्रमणकारी टीम को यह तय अधिकार मिलता है कि उसे बल्लेबाजी करना है या गेंदबाजी। मध्य प्रदेश ने पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब को पहली पारी में 104 रनों पर आउट कर दिया। मध्य प्रदेश की ओर से तेज गेंदबाज पुष्कर विश्वकर्मा ने 36 रन देकर चार विकेट लिए।


समक्ष पुरोहित ने कप्तानी पारी खेली

इशान चौधरी ने 30 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। बाएं हाथ के स्पिनर सौम्य पांडे ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में सिर्फ पांच रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में मप्र ने पहली पारी में आठ विकेट पर 524 रन बनाकर पारी घोषित की। मप्र की ओर से सक्षम पुरोहित ने कप्तानी पारी खेली। दाएं हाथ के ओपनर सक्षम पुरोहित ने 165 रनों की पारी खेली। वहीं दाएं हाथ के बल्लेबाज आयाम वर्मा ने 53 रनों का योगदान दिया।

इनके अलावा सोहम पटवर्धन ने 72 रन और निचलेक्रम में अनंत वर्मा ने 95 रनों की पारी खेली। मध्य प्रदेश के नौवें नंबर के बल्लेबाज अन्वेश चावला ने भी नाबाद 50 रनों की पारी खेलते हुए टीम के विशाल स्कोर में अपना योगदान दिया। इसके बाद दूसरी पारी में भी मेजबान पंजाब टीम की बल्लेबाजी खराब रही। पूरी टीम 61.4 ओवर में 196 रनों पर सिमट गई।

टीम के लिए निचलेक्रम के बल्लेबाज अर्पण वालिया (48 रन) और कार्तिक चड्ढा (42 रन) ने कुछ उल्लेखनीय पारी खेली, वरना पंजाब की स्थिति शर्मनाक हो जाती। मध्य प्रदेश टीम के लिए सौम्य पांडे ने दूसरी पारी में भी घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। पुष्कर विश्वकर्मा और इशान चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- जीरो वेस्ट आयोजन : क्रिकेट के महारथियों के बाद इंदौर के होलकर स्टेडियम में स्वच्छता के खिलाड़ियों ने भी किया कमाल