• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

रोहित-विराट नहीं बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज के सामने हथियार डालते थे पैट कमिंस, कहा- 100 गेंद खेलने के बाद कोई मौका नहीं देते

ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट को एक से बढ़कर एक खिला़ड़ी दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम के मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का नाम महान खिलाड़ियों में आता है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 03:48:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 03:51:33 PM (IST)
रोहित-विराट नहीं बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज के सामने हथियार डालते थे पैट कमिंस, कहा- 100 गेंद खेलने के बाद कोई मौका नहीं देते
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान, पैट कमिंस, फाइल फोटो

HighLights

  1. दुनिया के मुश्किल टेस्ट बल्लेबाज पर बोले कमिंस
  2. पैट कमिंस ने लिया बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का नाम
  3. चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट में आउट करना मुश्किल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट को एक से बढ़कर एक खिला़ड़ी दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम के मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का नाम महान खिलाड़ियों में आता है। वह गेंदबाजी के साथ-साथ उपयुक्त समय पर टीम को बल्लेबाजी से भी सपोर्ट करते हैं।

कमिंस की घातक गेंदबाजी के बारे में किसी को बताने की आवश्यकता नहीं, बल्कि वह दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज को परेशान और आउट करने का दम रखते हैं। कमिंस के टेस्ट करियर में एक ऐसा भी समय आया जब उन्होंने ने भी हथियार डाल दिए थे।


कंगारू कप्तान के अनुसार, वह बल्लेबाज किसी भी गेंदबाज को कई मौका नहीं देता था और जब तक क्रीज पर रहता वह सिरदर्द बना रहता था। वह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि एक भारतीय बल्लेबाज है। इस बल्लेबाज का नाम ना विराट कोहली है और ना ही रोहित शर्मा है।

पुजारा को आउट करना मुश्किल- कमिंस

बता दें कि, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कमिंस ने इस मामले में भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का नाम लिया है। विराट, रोहित और पुजारा तीनों ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है जबकि रोहित और विराट वर्तमान में एकदिवसीय टीम का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- 30 गेंद, 11 छक्के और 9 चौके… अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक जमाने के वायरल सेलिब्रेशन की असली वजह आई सामने, खुद किया खुलासा

कमिंस से जब हर देश के सबसे मुश्किल बल्लेबाज के बारे में पूछा गया जिनका सामना उन्होंने किया है तो भारत का नाम आने पर उन्होंने पुजारा को याद किया। प्राइम वीडियो स्पोर्ट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कमिंस ने कहा, भारत से मैं पुजारा का नाम लूंगा।

100 गेंद के बाद कोई मौका नहीं

चेतेश्वर पुजारा को आउट करना वाकई में मुश्किल होता था। ये इस तरह से था जैसे हजारों पेपर कट से आपकी मौत हो रही है। वह चाहते थे तो 100 खाली गेंदें भी खेल सकते थे। वह आपको मौका नहीं देते थे। विकेट पर टिकने के साथ-साथ वह लंबी पारी खेलने में माहिर थे।

यह भी पढ़ें- इंदौर में 11 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के टिकटों की बुकिंग 22 सितंबर से