इंदौर में 11 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के टिकटों की बुकिंग 22 सितंबर से
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले टी-20 अंतररष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 22 सितंबर से प...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 07:52:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 07:52:00 PM (IST)
होलकर स्टेडियम। (फाइल फोटो)HighLights
- भारत और वेस्टइंडीज के बीच होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
- टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 22 सितंबर से प्रारंभ होगी
- 22 सितंबर को स्टूडेंट्स कंसेशन श्रेणी के टिकटों की बुकिंग होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले टी-20 अंतररष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 22 सितंबर से प्रारंभ होगी।
मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया की घोषणा शुक्रवार को की। 22 सितंबर को स्टूडेंट्स कंसेशन श्रेणी के टिकटों की बुकिंग दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।
यह टिकट का कोटा समाप्त होने या अगले दिन 12 बजे तक जारी रहेगी। इसके साथ ही दिव्यांग श्रेणी के टिकटों की बुकिंग भी 22 सितंबर से होगी। सामान्य श्रेणी के लिए टिकटो की बुकिंग 25 सितंबर को सुबह छह बजे से प्रारंभ होगी। सभी टिकटों की बुकिंग ‘District by Zomato’ मोबाइल ऐप और वेबसाइट www.district.in पर होगी।
मैच देखने के लिए खर्च करना होंगे एक हजार से 12,500 रुपये
भारत और वेस्टइंडीज के बीच शहर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच का सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का है जबकि सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये का है। टिकट की बिक्री ऑनलाइन डिस्ट्रिक्ट एप के माध्यम से की जाएगी।
मेजबान मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) ने मैच के टिकटों की दर घोषित की। स्टूडेंट्स कंसेशन और दिव्यांग श्रेणी के टिकटों की दर अभी घोषित नहीं की गई है। इसके साथ ही टिकट बुकिंग कब से प्रारंभ होगी, यह घोषणा भी नहीं की गई है। सभी श्रेणी के टिकट ऑनलाइन ही बुक होंगे। यह मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाला छठा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा जबकि इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाला पांचवां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच होगा। एक अन्य मैच ग्वालियर में आयोजित हुआ था।
सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का है
क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए दर्शकों को इस बार एक हजार रुपये से लेकर 12 हजार 500 रुपये तक खर्च करना होंगे। मैच का सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का है, वहीं टिकट की अधिकतम दर 12,500 रुपये की है। मैच के टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की जाएगी। एमपीसीए शीघ्र ही टिकट बुकिंग की दिनांक और समय घोषित करेगा।
टिकट दर
- साउथ पवैलियन लोअर - 6,500
- साउथ पवैलियन लोअर (लाइव हास्पिटैलिटी)- 12,500
- साउथ पवैलियन पहली मंजिल - 8,500
- साउथ पवैलियन पहली मंजिल (फूड बाक्स हास्पिटैलिटी) - 11,000
- साउथ पवैलियन दूसरी मंजिल - 7,500
- साउथ पवैलियन तीसरी मंजिल - 5,500
- ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर - 1,000
- ईस्ट गैलरी पहली मंजिल (प्रीमियम) - 1,700
- ईस्ट गैलरी पहली मंजिल (रेगुलर) - 1,400
- ईस्ट गैलरी दूसरी मंजिल - 1,250
- वेस्ट गैलरी ग्राउंड प्लोर - 1,100
- वेस्ट गैलरी पहली मंजिल (प्रीमियम) - 1,800
- वेस्ट गैलरी पहली मंजिल (रेगुलर) - 1,500
- वेस्ट गैलरी दूसरी मंजिल - 1,350