
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला गाले में चल रहा है। इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। टेस्ट मुकाबले में दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मुरली कार्तिक और संजय मांजरेकर कमेंट्री कर रहे हैं। दोनों पूर्व खिलाड़ियों के बीच ऑन कैमरा बहस शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस मामले के बाद बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दोनों पूर्व दिग्गजों के बीच मामला क्रिकेट को लेकर नहीं था बल्कि व्यक्तिगत था। शुरुआत में लगा कि दोनों के बीच बहस मजाक में हो रही है, लेकिन जिस तरह से दोनों ने एक-दूसरे पर व्यंग्य के बाण चलाए उसने सभी दर्शकों को हैरान कर दिया। ऑन कैमरे पर दो दिग्गजों के बीच ऐसी कहासुनी शायद पहले कभी देखी गई हो।
दरअसल, मुकाबले के दौरान पूर्नव स्पिनर मुरली कार्तिक स्टूडियो में थे और मांजरेकर गाले में बनाए गए स्टूडियो में थे। इस दौरान कार्तिक ने संजय से कहा कि, यहां पर हम तीन लोग मौजूद है और आपसे एक प्रार्थना है कि आप जो पाउच बनाते हैं उससे हम समझ नहीं पाते हैं कि आप क्या कह रहे हैं। इसे प्लीज आप लिमिट कर दीजिए।
यह भी पढ़ें- BAN vs AUS: बांग्लादेश टीम का बड़ा उलटफेर, कंगारू टीम को 9 विकेट से हराकर रच दिया इतिहास
रहाणे की शक्ल अच्छी- मांजरेकर
इस पर जवाब देते हुए पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने कहा कि, यह काफी बुरा जोक था। क्या हम स्क्रीन को दो भागों में बांट सकते हैं। इसके अलावा कैमरे को दूसरे शख्स अंजिक्य रहाणे की ओर कर सकते हैं क्योंकि वह बात करने के लिए काफी उपयुक्त इंसान है और रहाणे की शक्ल अच्छी लगती है। मुरली कार्तिक की आवाज तो अच्छी है लेकिन क्या उन्होंने अपने आप को कभी आईने में देखा है।
इस पर जवाब देते हुए कार्तिक ने कहा कि, मैं कभी अपने आप को नहीं देखता। यह काम आप करते हैं। अगर कोई आपको जानता है तो वो आप ही है। इस पर संजय ने भी जवाब दिया और कहा कि आईने में वही देखता है जिसको देखने के बाद फायदा होता है। मैं समझ सकता हूं यह आपके लिए अच्छा नहीं होता होगा।
बहस का वीडियो तेजी से वायरल
दोनों पूर्व भारतीय खिलाड़ियों की बहस का वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। बहस के बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और क्रिकेट प्रशंसक दोनों खिलाड़ियों का मजाक उड़ा रहे हैं।