• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Marlon Samuels: विश्व कप फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच पर लगी 6 साल की पाबंदी, एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन की मिली सजा

Marlon Samuels: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2021 में मार्लन सैमुअल्स पर आरोप लगाए थे। जिसमें मार्लन ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के करप्शन विरोधी संहि...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 23 Nov 2023 03:49:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Nov 2023 03:49:34 PM (IST)
Marlon Samuels: विश्व कप फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच पर लगी 6 साल की पाबंदी, एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन की मिली सजा
मार्लन सैमुअल्स

HighLights

  1. मार्लन सैमुअल्स पर आईसीसी का एक्शन।
  2. कैरेबियाई खिलाड़ी पर लगाया 6 साल का बैन।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Marlon Samuels: आईसीसी ने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स पर 6 साल की पाबंदी लगा दी है। मार्नल को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। क्रिकेट बोर्ड एचआर और इंटीग्रिटी यूनिट के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कैरेबियन खिलाड़ी पर प्रतिबंध की घोषणा की।

एलेक्स मार्शल ने कहा कि मार्लन सैमुअल्स ने वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने इस दौरान करप्शन सत्रों में हिस्सा लिया था। वे जानते थे कि भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के दायित्व क्या है। अब वह रिटायर हो चुके हैं, लेकिन जब अपराध किए तब एक खिलाड़ी थे।


2011 में आईसीसी ने लगाए थे आरोप

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2021 में मार्लन सैमुअल्स पर आरोप लगाए थे। जिसमें मार्लन ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के करप्शन विरोधी संहिता की धारा 2.4.2, 2.4.3, 2.4.6 और 2.4.7 का उल्लंघन किया गया। ये धारा गिफ्ट, भुगतान और अन्य फायदों की जानकारी अधिकारियों को नहीं देने के संदर्भ में है। जिससे खेल भावना को ठेस पहुंची है। साथ धाराएं जांच में सहयोग नहीं करने और जानकारी छिपाने को लेकर भी हैं।

वहीं, अगस्त 2023 में मार्लन सैमुअल्स को दोषी पाया गया। मार्लन ने 2019 के अबू धाबी टी10 लीग के दौरान एंटी करप्शन कोड के नियम का उल्लंघन किया था। 42 वर्षीय वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी का विवादों से गहरा नाता है। 2008 में आईसीसी ने उन्हें पैसा लेने और खेल को बदनाम करने का दोषी पाया था। 2015 में उनका बॉलिंग एक्शन अवैध पाया था। जिसके बाद एक साल के लिए गेंदबाजी करने पर रोक लगा दी गई थी।

मार्लन सैमुअल्स का क्रिकेट करियर

मार्लन सैमुअल्स ने वेस्टइंडीज के लिए 71 टेस्ट, 207 वनडे और 67 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 7 शतक व 24 अर्धशतक, वनडे में 10 शतक व 30 अर्धशतक और टी20 में 10 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने 2012 और 2016 के टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाया था। दोनों ही फाइनल में मार्लन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।