• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC Champions Trophy 2025: ‘भारतीय टीम खेलने पाकिस्तान नहीं आएगी, तो क्रिकेट खत्म नहीं हो जाएगा’... तेज गेंदबाज हसन अली का बयान

चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है। इसके बाद से पाकिस्तान में बयानबाजी तेज है। अब तेज गेंदबाज हसन अली ने अपनी बात कही है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 21 Jul 2024 12:04:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jul 2024 12:23:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ICC Champions Trophy 2025: ‘भारतीय टीम खेलने पाकिस्तान नहीं आएगी, तो क्रिकेट खत्म नहीं हो जाएगा’... तेज गेंदबाज हसन अली का बयान
हसन अली पाकिस्तान की ओर से टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अगले साल पाकिस्तान में होना है चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन
  2. टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर चुका BCCI
  3. हाइब्रिड मॉडल की मांग मानने के लिए तैयार नहीं PCB

एजेंसी, इस्लामाबाद (ICC Champions Trophy 2025)। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का कहना है कि यदि चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आती है, तो भी आयोजन होना चाहिए। भारतीय टीम खेलने नहीं आएगी, तो पाकिस्तान में क्रिकेट खत्म नहीं हो जाएगा।

समा टीवी से चर्चा में हसन अली ने कहा, ‘अगर हम क्रिकेट खेलने के लिए भारत जा सकते हैं, तो उनको भी पाकिस्तान आना चाहिए। लोगों ने कई-कई बार कहा है कि खेल को राजनीति से दूर रहना चाहिए। कई भारतीय खिलाड़ियों ने कहा है कि वे पाकिस्तान में खेलना चाहते हैं। मतलब टीम तो आना चाहती है, लेकिन वहां का क्रिकेट बोर्ड और सरकार चीजों को अलग तरह से देख रहे हैं।'


naidunia_image

ICC Champions Trophy 2025: BCCI का रुख

बीसीसीआई स्पष्ट कर चुका है कि वह टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेगा। साथ ही बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल से भारत के मुकाबले श्रीलंका, दुबई या कतर में कराने की मांग की है। एशिया कप का आयोजन भी इसी तर्ज पर हुआ था।

naidunia_image

ICC Champions Trophy 2025: क्या चाहता है PCB

पीसीबी का कहना है कि आयोजन पाकिस्तान में ही हो। भारत को खेलने वहां आना चाहिए। भारत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टीम के सभी मुकाबले एक ही स्थान पर रखे गए हैं। बीसीसीआई अपना अड़ियल रुख छोड़े।

ICC Champions Trophy 2025: क्या करेगा ICC

अब फैसला आईसीसी को कहना है, जिसकी बैठक जल्द ही श्रीलंका में होना है। यहां सभी बोर्ड के प्रतिनिधि आएंगे। बीसीसीआई और पीसीबी अभी अपना पक्ष रखेंगे। सभी की नजर आईसीसी के फैसले पर है।

ICC Champions Trophy History

वर्ष विजेता
1998 दक्षिण अफ्रीका
2000 न्यूजीलैंड
2002 भारत - श्रीलंका
2004 वेस्ट इंडीज
2006 ऑस्ट्रेलिया
2009 ऑस्ट्रेलिया
2013 भारत
2017 पाकिस्तान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।