• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को झटका लगना तय, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी खतरे में

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ खालिद महमूद ने कहा कि अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आएगी। टूर्नामेंट की मेजबानी पाक के पास है। अगर बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को जाने की अनुमति नहीं देता है तो पीसीबी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 21 Jul 2024 03:43:20 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jul 2024 10:52:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को झटका लगना तय, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी खतरे में
रोहित शर्मा और बाबर आजम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान।
  2. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इससे भारी नुकसान हो सकता है।
  3. पाकिस्तान से बाहर मुकाबले खेलने पर टीम इंडिया विचार करेगी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की टेंशन बढ़ गई है। इस बात की संभावना है कि टीम इंडिया पाकिस्तान में खेलने नहीं जाएगी। हालांकि इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार करेगी। भारत के पाकिस्तान नहीं जाने से टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत हो सकता है।

भारतीय टीम ने पिछले साल एशिया कप के लिए भी पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में हुआ और भारत के मैच श्रीलंका में हुए थे। यदि मैन इन ब्लू पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाती है, तो चैंपियंस ट्रॉफी के मैच यूएई में हो सकते हैं।


खालिद महमूद का बड़ा बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन खालिद महमूद ने कहा कि भारतीय टीम के पाकिस्तान आने की संभावना बहुत कम है। उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। अगर वे अपनी टीम नहीं भेजते हैं तो श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी ऐसा ही करेंगे।

खालिद महमूद ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है। अगर भारत के बिना टूर्नामेंट का आयोजन होता है तो आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। बता दें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी को होगा। फाइनल मैच लाहौर में 9 मार्च को खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाली टीमें

  • भारत
  • साउथ अफ्रीका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • न्यूजीलैंड
  • पाकिस्तान
  • अफगानिस्तान
  • इंग्लैंड
  • बांग्लादेश

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फॉर्मेट

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन राउंड रोबिन और नॉकआउट फॉर्मेट में किया जाता है। पहले दौर में चार-चार के दो ग्रुप बनाए जाते हैं, जिनमें से प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं और विजेता टीम फाइनल में भाग लेती हैं।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता लिस्ट

साल मेजबान विजेता उपविजेता
1998 बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज
2000 केन्या न्यूजीलैंड भारत
2002 श्रीलंका श्रीलंका और भारत कोई नहीं
2004 इंग्लैंड वेस्टइंडीज इंग्लैंड
2006 भारत ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज
2009 साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड
2013 इंग्लैंड और वेल्स भारत इंग्लैंड
2017 इंग्लैंड और वेल्स पाकिस्तान भारत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।