• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

ICC ने ठोका पाकिस्तान पर जुर्माना, ट्राई सीरीज जीतने के बाद देनी होगी इतनी रकम, कप्तान शाहीन ने मानी गलती

ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली मेजबान पाकिस्तान टीम की जीत के जश्न पर आईसीसी ने जुर्माने का ग्रहण लगा दिया है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 02:40:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 02:40:07 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ICC ने ठोका पाकिस्तान पर जुर्माना, ट्राई सीरीज जीतने के बाद देनी होगी इतनी रकम, कप्तान शाहीन ने मानी गलती
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लगा जुर्माना। (सौजन्य- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. ट्राई सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान को झटका
  2. स्लो ओवर रेट पर शाहीन अफरीदी ने कबूली सजा
  3. रोमांचक फाइनल में जीत के बाद पाक पर जुर्माना

स्पोर्ट्स डेस्क। ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली मेजबान पाकिस्तान टीम की जीत के जश्न पर आईसीसी ने जुर्माने का ग्रहण लगा दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने धीमे ओवर रेट (स्लो ओवर रेट) के चलते पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना ठोंका है। इस दंडात्मक कार्रवाई की पुष्टि आईसीसी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर की है।

लाहौर के ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 3 विकेट से शिकस्त दी थी। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 325 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 48.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर 326 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।


तय समय से एक ओवर पीछे रही मेजबान टीम, शाहीन ने स्वीकारी सजा

मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम गेंदबाजी करते समय तय समय सीमा से एक ओवर पीछे पाई गई। आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में ओवर पूरे न कर पाने की स्थिति में प्रति ओवर पांच प्रतिशत मैच फीस की कटौती का प्रावधान है। इसी नियम के तहत टीम पर यह जुर्माना आयद किया गया।

आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने मैच रेफरी द्वारा प्रस्तावित इस जुर्माने को बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिया, जिसके चलते मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

फखर जमां और साद बेग की पारियां पड़ीं भारी

फाइनल मुकाबले की बात करें तो श्रीलंकाई पारी के सूत्रधार विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस रहे। उन्होंने 128 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 131 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। मध्यक्रम में पवन रत्ननायके ने 65 गेंदों में 8 चौकों के सहारे 77 रनों का तेजतर्रार योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 4th T20: 40 हजार दर्शकों के सामने कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला, यहां जान लीजिए सबकुछ

326 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने मैच जिताऊ पारी खेली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 99 गेंदों में 11 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़कर 127 रन बनाए। उनका बखूबी साथ देते हुए साद बेग ने 75 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 74 रन जोड़े, जबकि अराफत मिन्हास ने अंत में ताबड़तोड़ अंदाज दिखाते हुए 31 गेंदों में 3 चौके व 4 छक्के लगाकर नाबाद 61 रन बनाकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।