IND vs NZ 4th T20: 40 हजार दर्शकों के सामने कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला, यहां जान लीजिए सबकुछ
चौथे टी-20 मैच में 40 हजार दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है और मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 03:31:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 03:31:14 PM (IST)
टीम इंडिया, फाइल फोटोHighLights
- ऑकलैंड में खेला जाएगा चौथा मुकाबला
- भारत ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
- 30 अक्टूबर शुक्रवार को भिड़ेंगी टीमें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज जारी है। अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों को भारत ने जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। अब टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर टिकी हुई है।
श्रंखला के बचे हुए दोनों मुकाबलों को न्यूजीलैंड जीतकर सीरीज का सकारात्मक अंत करना चाहेगा। चौथे टी-20 मैच में 40 हजार दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है और मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं। कीवी टीम इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेगी।
हाई स्कोरिंग हुए तीनों मुकाबले
ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि, अब तक खेले गए तीनों मैच हाई स्कोरिंग हुए हैं। भारत ने पहले मुकाबले में 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करके जीत हासिल की थी। इसके अलावा दूसरे मैच में 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करके रोमांचक जीत हासिल की थी।
तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम ने 199 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। अब सभी की नजरें चौथे मैच पर टिकी हुई है।
कब और कहां होगा मुकाबला
भारत और कीवी टीम के बीच होने वाला चौथा मुकाबला ऑकलैंड में ईडेन पार्क में खेला जाएगा। यह भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले का टॉस 12 बजे होगा।
कहां देख सकेंगे मुकाबला
चौथा टी20 मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा यह मैच सोनी लिव एप पर देख सकते हैं।