• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup Qualifiers: वेस्टइंडीज कैसे करेगा विश्व कप के लिए क्वालीफाई, देखें पूरा समीकरण

World Cup Qualifiers 2023: वेस्टइंडीज को अब विश्व कप क्वालीफायर में तीन मैच खेलने हैं और बड़े अंतर से जीतने होंगे।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 28 Jun 2023 11:06:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Jun 2023 11:06:42 PM (IST)
World Cup Qualifiers: वेस्टइंडीज कैसे करेगा विश्व कप के लिए क्वालीफाई, देखें पूरा समीकरण
World Cup Qualifiers 2023: वेस्टइंडीज को अब विश्व कप क्वालीफायर में तीन मैच खेलने हैं और बड़े अंतर से जीतने होंगे।

ICC Men Cricket World Cup Qualifier: वेस्टइंडीज के लिए विश्व कप 2023 के मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है। नीदरलैंड के खिलाफ हार ने कैरेबियाई टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि वेस्टइंडीज ने सुपर सिक्स में जगह बना ली है, लेकिन विश्व कप में पहुंचने के लिए उन्हें किसी चमत्कार की जरूरत होगी। जानिए वेस्टइंडीज अब वर्ल्ड कप के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकता है।

तीन मैच जीतने होंगे

वेस्टइंडीज को अब विश्व कप क्वालीफायर में तीन मैच खेलने हैं और बड़े अंतर से जीतने होंगे। कैरेबियाई टीम को श्रीलंका, स्कॉटलैंड और ओमान जैसी टीमों के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा।

श्रीलंका और जिम्बाब्वे को हारना होगा

तीन मैच जीतने के अलावा वेस्टइंडीज को दुआ करनी होगी कि श्रीलंका और जिम्बाब्वे अपने बाकी बचे मैचों में से कम से कम दो मुकाबले हार जाएं। वेस्टइंडीज के पास वर्ल्ड कप में पहुंचने का एक और मौका है। अगर जिम्बाब्वे सुपर सिक्स के सभी मैच हार जाता है, तो वेस्टइंडीज को फायदा होगा। साथ ही श्रीलंका को वेस्टइंडीज से हारना चाहिए। वहीं, ओमान को दो, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड को एक-एक मैच जीतना चाहिए।


इन 8 टीमों ने किया क्वालीफाई

वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सीधे तौर पर क्वालीफाई किया है। अब दो टीम क्वालीफायर राउंड से आएंगी।