• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC U-19 WC Final: ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से जीता मुकाबला, अंडर 19 विश्व कप के खिताब पर किया कब्जा

ICC Under 19 World Cup Final: अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हरा दिया। कंगारूओं ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 11 Feb 2024 07:55:35 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Feb 2024 09:02:14 PM (IST)
ICC U-19 WC Final: ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से जीता मुकाबला, अंडर 19 विश्व कप के खिताब पर किया कब्जा
दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में विलोमूर पार्क की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है।

HighLights

  1. भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया से अंडर 19 विश्व कप फाइनल हारा।
  2. ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से जीता फाइनल मुकाबला।
  3. भारत का अंडर 19 विश्व चैंपियन बनने का सपना टूटा।

एजेंसी, बेनोनी (ICC Under 19 World Cup Final)। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर अंडर 19 विश्व कप 2024 में चौथी बार कब्जा जमाया। टीम इंडिया के सामने कंगारू ने वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 254 रन का लक्ष्य दिया था। टॉप ऑर्डर फेल होने के कारण भारतीय टीम 174 पर ढेर हो गई और 79 रन से हार का कढ़वा घूंट पीना पड़ा।

इस हार के साथ टीम इंडिया छठवीं बार विश्व कप जीतने से चूक गई। तीन महीने के अंदर भारत ने दूसरा फाइनल मैच गंवा दिया है। वो भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।


What a start for India!

Raj Limbani gets the dangerous Sam Konstas for a duck.!!☝️#U19WorldCup2024#INDvsAUS #U19WorldCup #Cricket #rajLimbani #U19WC pic.twitter.com/3pC979iO31

— 🖤_MAHTO _RAM_🖤 (@MAHTORAM132) February 11, 2024

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

ऑस्ट्रेलिया: हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेबजेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), ओलिवर पीक, चार्ली एंडरसन, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर

भारत: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारण (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे

टीम इंडिया इस लिहाज से आत्मविश्वास से लबरेज है कि भारत ने अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पिछले छह मुकाबलों में जीत हासिल की है। इनमें दो वर्ल्ड कप फाइनल भी शामिल हैं।

ICC Under 19 World Cup Final LIVE Updates

ऑस्ट्रेलिया कभी भी U-19 विश्व कप फाइनल में भारत को नहीं हरा पाया है। अगर भारत आज भी रिकॉर्ड कायम रखता है, तो वह छठी बार खिताब जीतेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया चौथी बार यह खिताब अपने नाम करेगा।

आर. अश्विन ने रिंकू सिंह से की कप्तान उदय सहारन की तुलना

इस बीच, इंडियन टेस्ट टीम का हिस्सा वरिष्ठ खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने अंडर-19 टीम के कप्तान उदय सहारन की तारीफ की है। अश्विन ने कहा, कई लोग पहले ही उदय को 'टूर्नामेंट की खोज' करार दे चुके हैं। उनके गजब का धैर्य है। उनकी तुलना उभरते भारतीय स्टार रिंकू सिंह से की जाती है, जो सीनियर टीम के लिए फिनिशर के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारत में फैन्स इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला लेने के मौके के रूप में देख रहे हैं।

naidunia_image

IND vs AUS U19 World Cup Final: Pitch report

विलोमूर पार्क का विकेट सफेद गेंद वाले क्रिकेट में तेज गेंदबाजों को मदद पहुंचाता है। यहां पहले भी तेज गेंदबाजों ने कहर ढहाया है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि यह कम स्कोर वाला मुकाबला हो सकता है।

इस विकेट पर खेले गए कुल 27 वनडे मैचों में से 17 मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं और केवल 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।

IND vs AUS U19 World Cup Final: Weather report

AccuWeather के अनुसार, रविवार, आज दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में बारिश की 40 प्रतिशत आशंका है। यानी मैच के दौरान बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 69 प्रतिशत आर्द्रता के साथ 15 डिग्री के आसपास रहेगा।