• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC World Cup 2023: खालिस्तान समर्थक की धमकी, वर्ल्ड कप मैच में करेंगे आतंकी हमला

ICC World Cup 2023: गुरपतवंत सिंह पन्नू बोला- इस बार अक्टूबर में क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं होगा। अब वर्ल्ड आतंक कप की शुरुआत होगी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 28 Sep 2023 06:10:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Sep 2023 06:18:57 PM (IST)
ICC World Cup 2023: खालिस्तान समर्थक की धमकी, वर्ल्ड कप मैच में करेंगे आतंकी हमला
क्रिकेट विश्व कप में आतंकी हमले की धमकी।

HighLights

  1. भारत और पाकिस्तान के मैच में आतंकी हमले की धमकी।
  2. क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भी हमला करने की बात कही।
  3. सरकार द्वारा पन्नू को 2020 जुलाई में आतंकी घोषित किया गया था।

ICC World Cup 2023: नई दिल्ली। देश में क्रिकेट के वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है, जो 19 नवंबर तक चलेगा। वर्ल्ड कप को अब कुछ ही दिन बचे हैं और इस बीच खालिस्तान समर्थक ने इन मैचों में आतंकी हमला करने की धमकी दे दी है। वर्ल्ड कप का पहला मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होना है।

पन्नू ने दी धमकी

सिख फार जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैंच में हमला करवाने की धमकी दी है। इसका एक आडियो सामने आया है। पन्नू ने 14 अक्टूबर को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पर हमला करने की धमकी दी। उसने क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भी हमला करने की धमकी दी। सरकार द्वारा पन्नू को 2020 जुलाई में आतंकी घोषित किया गया था।


महोदय @HMOIndia कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु। pic.twitter.com/3I1dJ3CUIi

— Nirwa Mehta (@nirwamehta) September 27, 2023

पन्नू का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फोन पर यह धमकी दी थी, जिसकी काल रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उसने पीएम नरेन्द्र मोदी और भारत के राजदूत संजय कुमार वर्मा पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को अपमानित करने का भी आरोप लगाया।

naidunia_image

पन्नू लगातार दे रहा भारत को धमकी

पन्नू को जो आडिया वायरल हो रहा है उसमें वो कह रहा है कि निज्जर की हत्या में हम आपकी गोली का जवाब वोट से देने जा रहे हैं। हिंसा के खिलाफ हम वोट का उपयोग करेंगे। इस बार अक्टूबर में क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं होगा। अब वर्ल्ड आतंक कप की शुरुआत होगी। यह मैसेज सिख फार जिस्टस के जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू का है।

ओटावा में दूतावास बंद करने को कहा

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसके बाद कहा कि भारत और पीएम मोदी की सरकार ने कनाडा के पीएम ट्रूडो का अपमान किया है। उसने ओटावा में भारत का दूतावास बंद करने की बात करते हुए राजदूत को वापस बुलाने की बात कही। उसने कहा कि पीएम ट्रूडो का अपमान करने के लिए हम सभी पीएम मोदी और राजदूत को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।