IND vs ENG 2nd T20: तिलक वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ा ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
न्नई में खेले गए दूसरे T20I में तिलक वर्मा की नाबाद 72 रन की पारी ने भारत को इंग्लैंड को दो विकेट से हराकर 2-0 की बढ़त दिलाई। तिलक ने 318 रन बनाकर T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा। उनकी ठंडी मानसिकता और साझेदारियों ने भारत की जीत सुनिश्चित की।
Publish Date: Sun, 26 Jan 2025 10:39:32 AM (IST)
Updated Date: Sun, 26 Jan 2025 10:39:32 AM (IST)
इंग्लैंड के खिलाफ तिलक वर्मा की शानदार पारी। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- तिलक ने T20I में 318 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।
- बिश्नोई के साथ मैच जीतने वाली साझेदारी की।
- तिलक वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 72 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे T20 में भारत ने इंग्लैंड को दो विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से भारत ने बढ़त बना ली है। इस मैच जबरदस्त रोमांच था।
तिलक वर्मा की शानदार नाबाद 72 रन की पारी की बदौलत भारत ने 166 रन के लक्ष्य को सिर्फ चार गेंदें दूर रहते पूरा किया।
तिलक वर्मा की नाबाद 72 रन की पारी
- तिलक वर्मा ने भारत की पारी में अहम भूमिका निभाई। वह 72 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 55 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के की मदद से अर्ध शतक जमाया। उनकी इस पारी ने भारत को रोमांचक मैच जिता दिया।
भारत के 78 रन पर 5 विकेट हो गए थे। भारत जीत के लिए संघर्ष कर रहा था। उसके बाद तिलक ने एक जिम्मेदारी भरी पारी खेली। वह बहुत ही संयमित नजर आए, जिसके दम पर भारत लक्ष्य का पीछा कर पाया। T20I में तिलक का रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन
- तिलक वर्मा ने इस T20 में एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। अब वह T20 क्रिकेट में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 318 रन बना लिए हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
- इससे पहले का रिकॉर्ड 271 रन था, जो न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन के नाम था। उन्होंने पिछले चार मैचों नाबाद 107*, 120*, 19* और 72* रन बनाए हैं।
तिलक ने विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा
- तिलक वर्मा ने भारत के लिए लगातार चार T20 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। कोहली ने 2014-2015 सीजन में 258 रन बनाए थे, जबकि तिलक ने अब तक 318 रन बना लिए हैं।
इसके साथ ही वह संजू सैमसन, रोहित शर्मा और शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। ये खबर भी पढ़ें- हरभजन सिंह बोले- ‘चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन में हो गया ब्लंडर’
आखिरी समय में बिश्नोई के साथ साझेदारी
- भारत के लिए रन चेज आसान नहीं था, क्योंकि वे थोड़ी-थोड़ी देर में विकेट गिर रहे थे। 78/5 के मुश्किल हालात में तिलक को वाशिंगटन सुंदर का साथ मिला। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 38 रन जोड़े।
- सुंदर के आउट होने के बाद रवि बिश्नोई आए। उन्होंने तिलक के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 20 रन जोड़े। बिश्नोई ने दो बाउंड्री लगाकर दबाव को कम किया। तिलक ने अंतिम ओवर में भारत को जीत दिला दी।