IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत, न्यूजीलैंड 233 रन से पीछे; आखिरी दिन पहुंचा मामला
अगर आखिरी दिन भारत शुरुआती घंटों में कुछ विकेट निकाल लेता है तो मैच पर मजबूत पकड़ बन जाएगी और जीतने का मौका होगा।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 03:50:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 03:50:34 PM (IST)
रोमांचक हुआ वेलिंगटन टेस्ट,HighLights
- रोमांचक हुआ वेलिंगटन टेस्ट
- आखिरी दिन पहुंचा मामला
- भारत को चाहिए 8 विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अब तक चार दिनों का खेल हो चुका है। मैच का विश्लेषण किया जाए तो इस समय भारत मजबूत स्थिति में दिख रहा है। फिलहाल, भारत जहां पर है, वह यहां से हार तो नहीं सकता लेकिन न्यूजीलैंड के पास मैच ड्रा कराने का मौका है।
अगर आखिरी दिन भारत शुरुआती घंटों में कुछ विकेट निकाल लेता है तो मैच पर मजबूत पकड़ बन जाएगी और जीतने का मौका होगा। भारत ने अपनी पहली पारी 720 रनों पर घोषित की और 352 रन की बढ़त मिली। कीवी टीम अभी भी 233 रनों से पीछे है। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए है।
भारत के पास 233 रन की बढ़त बची
बता दें कि, न्यूजीलैंड के पास जीत का मौका ना के बराबर है। क्योंकि उसे पहले 233 रनों की बढ़त उतारनी होगी और फिर भारत को टारगेट देना होगा। मैच में एक दिन का समय बचा है।
ऐसे में उसकी जीत की संभावना दिख नहीं रही है। मेजबान टीम एक ही काम कर सकती है और वो है मैच को ड्ऱॉ कराने के लिए खेलना। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोशिश करेंगे कि वह पूरा दिन खेलें और अपने ज्यादा से ज्यादा विकेट बचाकर रखें।
भारत को जीते के लिए चाहिए विकेट
अगर यहां से मैच पर मजबूत पकड़ बनानी है तो भारत को शुरुआती घंटे में विकेट निकालने होंगे और न्यूजीलैंड को जल्दी से समेटना होगा। अगर भारत को आखिरी समय में मामूली टारगेट मिल जाता है तो वह इसे आसानी से हासिल कर सकता है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह को जिम्मेदारी लेनी होगी और बाकी गेंदबाजों का साथ देना होगा जिससे कीवी पारी को जल्दी समेटा जाए।