• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind Vs Pak in Ahmedabad: भारत-पाक मैच के दौरान अहमदाबाद में होटलों का किराया 1 लाख रुपए तक पहुंचा

Ahmedabad Narendra Modi Stadium: 15 अक्टूबर के महामुकाबले के लिए होटल किराए में 10 गुना तक वृद्धि देखी जा रही है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 30 Jun 2023 08:25:48 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jun 2023 08:39:47 AM (IST)
Ind Vs Pak in Ahmedabad: भारत-पाक मैच के दौरान अहमदाबाद में होटलों का किराया 1 लाख रुपए तक पहुंचा
भारत-पाक मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Ahmedabad Narendra Modi Stadium: भारत में इस साल होने वाले क्रिकेट वनडे विश्व कप (Cricket World Cup 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच के साथ ही फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होगा। भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महामुकाबला भी यही होगी।

ताजा खबर यह है कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अहमदाबाद में होटल में ठहरना बहुत महंगा होने जा रहा है। होटल मालिकों ने उन तारीखों के लिए अभी से होटल का किराया बढ़ा दिया गया है। कहीं-कहीं तो यह एक लाख रुपए तक पहुंच गया है।


भारत-पाक मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। अहमदाबाद के मैचों का एलान होने के बाद यहां होटलों का किराया 10 गुना तक बढ़ गया है।

विभिन्न होटल बुकिंग वेबसाइटों पर उपलब्ध दरों से पता चलता है कि जबरदस्त मांग के कारण 15 अक्टूबर के लिए होटल बुकिंग महंगी होने जा रही है।

कुछ लग्जरी होटल एक कमरे के लिए 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। जबकि सामान्य दिनों में लक्जरी होटलों में कमरे का किराया 5,000 रुपये से 8,000 रुपये के बीच रहता है।

आईसीसी और बीसीसीआई के मेहमानों के लिए अहमदाबाद में लगभग 10,000 कमरे उपलब्ध हैं, लेकिन एक लाख सीटों वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए 40,000 प्रशंसकों के शहर में आने की उम्मीद है। इसी मांग के कारण शहर के कुछ लक्जरी होटलों में 15 अक्टूबर के लिए कमरे उपलब्ध नहीं हैं।

गुजरात होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी का कहना है कि दरों में बढ़ोतरी केवल लक्जरी होटलों तक ही सीमित है।

Cricket News: अगरकर ने मुख्य चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया

इस बीच, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया है। उन्होंने हालांकि इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन मुंबई क्रिकेट संघ के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले अगरकर ने गुरुवार को आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स में सहायक कोच के पद से त्यागपत्र दे दिया था जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह चयनकर्ता पद के लिए आवेदन करेंगे।