• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

Ind vs WI T20 Match: भारत से टक्कर के लिए कैरेबियाई टीम ने मांगा नारियल पानी, ड्रेसिंग रूम में आइस बाथ टब लगाए

Ind vs WI T20 Match:: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

By Kapeesh DubeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 11:27:25 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 11:49:45 AM (IST)
Ind vs WI T20 Match: भारत से टक्कर के लिए कैरेबियाई टीम ने मांगा नारियल पानी, ड्रेसिंग रूम में आइस बाथ टब लगाए
होलकर स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में लगाए गए हैं आधुनिक आइसबाथ टब। नईदुनिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पानी पी-पीकर किसी को कोसना कहावत तो सभी ने सुनी होगी, अब इंदौर में मैच खेलने आ रही कैरेबियाई टीम पानी पी-पीकर भारत से टक्कर लेना चाहती है। यह पढ़कर आपको हैरानी होगी, लेकिन वेस्टइंडीज टीम प्रबंधन ने मैच के दौरान नारियल पानी की उचित व्यवस्था करने के लिए विशेष आग्रह किया है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी न तो गर्मी का मौसम है और न ही इंदौर में बहुत ज्यादा उमस होती है। मगर फिर भी कैरेबियाई क्रिकेटरों ने नारियल पानी की मांग रखी है। मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम प्रबंधन ने अपनी मांगों की लिस्ट इंदौर भेज दी है। मैच के दौरान टीम प्रबंधन का नारियल पानी की उपलब्धता पर ज्यादा फोकस है।


यह टीम के लिए कितना जरूरी होगा इसे इससे समझा जा सकता है कि वेस्टइंडीज टीम के प्रबंधक ने विशेष रूप से मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) को इसके लिए फोन तक किया है। इस बीच एमपीसीए द्वारा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। इसमें सबसे प्रमुख आधुनिक आइसबाथ टब है।

आइस बाथ टब में बदलता रहता है पानी

प्रत्येक टीम के ड्रेसिंग रूम में दो-दो बाथटब लगाए गए हैं। यहां पहले भी यह सुविधा थी, लेकिन उनकी तकनीकी दिक्कत के बाद अब नई आधुनिक मशीनों का इंतजाम किया गया है। नए आइसबाथ टब में न सिर्फ पानी ठंडा होता है बल्कि यह लगातार बदलता भी रहता है।

इससे एक खिलाड़ी के इस्तेमाल के बाद यदि तत्काल दूसरा खिलाड़ी यहां आता है तो उसे बदला हुआ पानी मिलता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला पानी भी विभिन्न प्रक्रियाओं के जरिए शुद्ध होकर आता है। खिलाड़ी मैच के बाद मांसपेशियों को रिलेक्स करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें- India-West Indies T20 मैच के लिए इंदौर का होलकर स्टेडियम तैयार, मैदान पर दिखेगा चेक्स पैटर्न

सभी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा

वेस्टइंडीज टीम प्रबंधन द्वारा नारियल पानी के लिए विशेष आग्रह किया गया है। कैरेबियाई टीम चाहती है कि स्टेडियम में मैच के दौरान नारियल पानी का पर्याप्त कोटा उपलब्ध हो। हम हमेशा से टीमों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराते रहे हैं। इस बार भी सभी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। खिलाड़ियों के लिए आधुनिक आइसबाथ टब भी ड्रेसिंग रूम में लगाए गए हैं। - रोहित पंडित, एमपीसीए के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी