• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच में किस खिलाड़ी की होगी एंट्री, यहां देखिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

IND vs ENG Playing XI in 2nd Test: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए प्...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 04:55:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Jan 2024 04:55:09 PM (IST)
IND vs ENG 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच में किस खिलाड़ी की होगी एंट्री, यहां देखिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
IND vs ENG Playing XI in 2nd Test

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG Playing XI in 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया 28 रन से हार गई। इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

2 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए प्लेइंग 11 चुनना सिरदर्द से कम नहीं होगा। विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और मोहम्मद शमी टीम में नहीं है। वहीं, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में दूसरे मुकाबले में रोहित कड़े फैसले ले सकते हैं।


गिल या अय्यर होंगे टीम से बाहर?

शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर में से किसी एक को टीम से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह रजत पाटीदार या सरफराज खान को मौका मिल सकता है। यदि ऐसा हुआ तो सरफराज या रजत टेस्ट में डेब्यू करेंगे। हालांकि शुभमन और श्रेयस को टीम से बाहर रखे जाने की उम्मीद काफी कम है।

फॉर्म से जूझ रहे शुभमन और श्रेयस

शुभमन गिल ने पिछले छह टेस्ट मुकाबलों की 11 पारियों में अर्धशतक नहीं जड़ा है। आखिरी अर्धशतक मार्च 2023 में ठोका था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 128 रन की पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर का भी पिछले 6 टेस्ट मैचों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। आखिरी अर्धशतक दिसंबर 2022 में था। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर टेस्ट की पहली पारी में 87 रन बनाए थे।

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, वांशिगटन सुंदर।