• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024 Captains List: हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत से लेकर शिखर धवन तक, ये खिलाड़ी आगामी आईपीएल सीजन में कप्तानी करेंगे

IPL 2024 Captains List: आईपीएल 2024 में नए कप्तान टीम का नेतृत्व करेंगे। फ्रेंचाइजों ने अपने कप्तानों की घोषणा भी कर दी है। आईपीएल के 17वें सीजन के लि...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 16 Dec 2023 06:58:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Dec 2023 07:38:49 PM (IST)
IPL 2024 Captains List: हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत से लेकर शिखर धवन तक, ये खिलाड़ी आगामी आईपीएल सीजन में कप्तानी करेंगे
IPL 2024 Captains List

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Captains List: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए 19 दिसंबर को नीलामी होगी। पहली बार ऑक्शन देश के बाहर दुबई में होनी जा रही है। आईपीएल 2024 में नए कप्तान टीम का नेतृत्व करेंगे। फ्रेंचाइजों ने अपने कप्तानों की घोषणा भी कर दी है। ऐसे में आइए जानते हैं सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में कौन सीएसके से लेकर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स- एमएस धोनी

सीएसके का नेतृत्व एक बार फिर एमएस धोनी करेंगे। 2008 से धोनी टीम के एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी हैं। भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी ने चेन्नई को पिछले सीजन में पांचवां खिताब दिलाया। IPL में 5082 रन के साथ 138 कैच और 42 स्टंपिंग का रिकॉर्ड उनके खाते में है।


मुंबई इंडियंस- हार्दिक पंड्या

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या संभालेंगे। इससे पहले रोहित शर्मा 10 साल तक टीम के कप्तान रहे। रोहित ने पांच पर एमआई को चैंपियन बनाया। मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची थी। हार्दिक इस साल उपविजेता रहे गुजरा टाइटंस के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल में पहुंचाया।

दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत

ऋषभ पंत आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। पिछले साल एक कार दुर्घटना के बाद पंत खेल से दूर हैं। पिछले सीजन में डेविड वार्नर ने टीम की कप्तानी की। जिससे उनका अभियान निराशाजनक रहा। टीम नौवें स्थान पर रही थी।

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल

शुभमन गिल आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के नए कप्तान के रूप में कार्यभार संभालेंगे। गिल 2023 सीजन में 890 रन बनाए थे। जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर

पीठ की चोट के कारण पिछला सीजन चूकने के बाद श्रेयस अय्यर एक बार फिर टीम की कप्तानी करेंगे। आईपीएल 2022 में केकेआर अंक तालिका में 8वें स्थान पर रही। आईपीएल में 55 मैचों की कप्तानी के अनुभव के साथ अय्यर ने कोलकाता में शामिल होने से पहले 2018 में डीसी का नेतृत्व किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल

केएल राहुल 2022 से लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। वह आईपीएल 2022 में 616 रन बनाकर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। राहुल लगातार 5 आईपीएल सीजन (2018-22) में 500 से अधिक रन बनाने वाले एक मात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन

संजू सैमसन ने 2021 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान की भूमिका निभाई। आईपीएल 2022 में संजू ने 400 से अधिक रन बनाए और टीम को फाइनल में पहुंचाया था।

पंजाब किंग्स- शिखर धवन

शिखर धवन ने 2023 सीजन में मयंक अग्रवाल की जगह पंजाब किंग्स के लिए कप्तान की भूमिका निभाई। पिछले सीजन में पंजाब ने 6 जीत और 8 हार दर्ज करते हुए 8वां स्थान हासिल किया था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- फाफ डु प्लेसिस

2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डु प्लेसिस को टीम में जोड़ा और कप्तान बनाया। इस सीजन में आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बनाई। सीजन 2023 में टीम छठे स्थान पर रही। प्लेसिस ने 14 मैचों में 730 रन बनाए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद- एडन मार्करम

एडन मार्करम आगामी आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद जहां टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। मार्करम इस बार बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखेंगे।