IND vs NZ: विराट कोहली ने 11 साल बाद बनाया बेहद खराब रिकॉर्ड, रोहित शर्मा का भी शर्मनाक प्रदर्शन
पांचवें मैच में दोनों ने खाता तो खोला लेकिन दोहरी संख्या में नहीं पहुंच सके। रोहित 7 और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए।
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 02:30:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 02:35:56 PM (IST)
रोहित शर्मा और विराट कोहलीHighLights
- वनडे सीरीज में फिर बिखरा टॉप ऑर्डर
- रोहित शर्मा और कोहली ने किया निराश
- कोहली के नाम जुड़ा शर्मनाक आंकड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों का आखिरी मुकाबला खेला गया। रविवार को माउंट माउंगुनई के बे ओवल मैदान पर कीवी गेंदबाजों ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम को 209 रनों के स्कोर पर रोक दिया।
इस मुकाबले में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से बिखर गया। इसी के साथ दो दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ शर्मनाक आंकड़ा जुड़ गया। इसी मैदान पर खेले गए चौथे मैच में भारतीय टीम सिर्फ 89 रनों पर ही ढेर हो गई थी।
इस मैच में भी रोहित और विराट जैसे सीनियर बल्लेबाजों ने निराश किया था और खाता तक नहीं खोल पाए थे। पांचवें मैच में दोनों ने खाता तो खोला लेकिन दोहरी संख्या में नहीं पहुंच सके। रोहित 7 और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए।
कोहली का शर्मनाक आंकड़ा
बता दें कि, वनडे सीरीज में तीसरी बार है जब कोहली दहाई के अंक में भी नहीं पहुंच सके। कोहली 11 साल बाद किसी वनडे सीरीज में तीन बार सिंगल डिजिट में आउट हुए हैं। इससे पहले 2014-15 ऑस्ट्रेलिया में खेली गई ट्राई सीरीज में कोहली तीन मैचों में सिंगल डिजिट में आउट हुए थे।
हालांकि, कोहली के साथ ऐसा कुल चार बार हो चुका है। सबसे पहले साल 2011 में खेले गए वर्ल्ड कप में कोहली तीन बार सिंगल डिजिट में पवेलियन लौटे थे। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 2012-13 में खेली गई वनडे सीरीज में भी ऐसा हुआ था। अब 11 साल बाद कोहली के नाम यह रिकॉर्ड रहा है।
रोहित का निराशाजनक प्रदर्शन
सीरीज में अगर रोहित शर्मा की बात की जाए तो यह टूर्नामेंट उनके लिए खराब साबित हुआ। चौथे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए और पांचवें मुकाबले में बे ओवल के मैदान पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।