
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्टार बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की मैदान में धमाकेदार वापसी हो चुकी है। अपने कमबैक मैच में उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और सभी को हैरान कर दिया। मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की छड़ी लगा दी।
इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 250 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम को जीत दिलाई। दरअसल, सूर्या ने यह बल्लेबाजी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में की और कमाल कर दिया।
हैदराबाद और मुंबई के बीच हुआ मैच
बता दें कि, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला हैदराबाद और मुंबई के बीच खेला गया। मुकाबल में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। हालांकि, हैदराबाद की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने फिफ्टी नहीं ठोकी।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 39 साल के रोहित शर्मा का अद्भुत कारनामा, 'चीते' जैसी फुर्ती दिखाकर लपका फिन एलन का कैच
सूर्या ने ठोके 21 गेंदों पर 60 रन
स्कोर बोर्ड पर 172 रनों का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण लग रहा था लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने इसे बौना साबित कर दिया। मुंबई के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और केवल 21 गेंद पर 60 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और पांच छक्के लगाए। सूर्या ने 285.71 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए। इसके अलावा शिवम दुबे ने भी केवल 5 गेंदों पर 13 रन कूटे।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं सूर्या
मुंबई की टीम ने केवल 13.1 ओवर में 174 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सूर्या लंबे समय से मैदान से बाहर थे, लेकिन अब उनका कमबैक हो गया है। आने वाले मैचों में भी उन पर नजर रहेगी कि वे कैसी बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि, अभी वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2027: लखनऊ और राजस्थान के बीच होगा बड़ा ट्रेड, शमी छोड़ेंगे LSG का साथ, जायसवाल को लेकर हलचल तेज